{"_id":"6837e9b2b2b661576408f82e","slug":"famous-stunt-director-guy-norris-join-nitesh-tiwari-yash-epic-saga-ramayana-for-action-sequences-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ramayana: ‘रामायण’ के सेट से सामने आई 'केजीएफ' स्टार यश की पहली तस्वीर, साथ नजर आया हॉलीवुड का यह कलाकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayana: ‘रामायण’ के सेट से सामने आई 'केजीएफ' स्टार यश की पहली तस्वीर, साथ नजर आया हॉलीवुड का यह कलाकार
Thu, 29 May 2025 10:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 29 May 2025 10:51 AM IST
सार
Guy Norris: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ में अब दिग्गज स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस की एंट्री हो गई है। जो फिल्म के एक्शन को बड़े स्तर पर तैयार करेंगे।
विज्ञापन
यश और गाय नॉरिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दर्शकों को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। अब फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वंस देखने को मिलेंगे। जिसके लिए काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस को फिल्म में शामिल किया गया। सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश और नॉरिस को देखा जा सकता है। जो फिल्म के लिए जबरदस्त सेट तैयार करने की तैयारी कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दर्शकों के अंदर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
सेट की तैयारी की सामने आईं तस्वीरें
‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ और ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ जैसी फिल्मों के स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस इन दिनों भारत में हैं। वो रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ में एक्शन के लेवल को बढ़ाने के लिए फिल्म की क्रू से जुड़े हैं। नॉरिस के फिल्म से जुड़ने के बाद अब रामायण में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट फिल्म के लिए और भी बढ़ गया है। गाय नॉरिस की यश के साथ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों मिलकर फिल्म के सेट के लिए तैयारी कर रहे हैं।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। पहले भाग के दिवाली 2026 तक रिलीज होने की उम्मीदें हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। जबकि केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका निभाएंगे। गाय नॉरिस की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वो यश के साथ ही सेट को लेकर तैयारी कर रहे हैं। जिससे ऐसा लगता है कि शायद पहले रावण के सीक्वंस को शूट किये जाने का प्लान है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ेंः Ramayana: 'रामायण' के इन सीन की शूटिंग पूरी कर रहे हैं यश, एक्शन सीन में विजुअल इफैक्ट्स का हो रहा इस्तेमाल
गाय नॉरिस और यश (फोटो- अमर उजाला)
फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने में जुटे मेकर्स
यश फिल्म में एक्टिंग के अलावा निर्माता के तौर पर भी जुड़े हैं। यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने फिल्म में नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो के साथ पार्टनरशिप की है। मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए फिल्म के हर छोटे-छोटे हिस्से पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अब फिल्म से इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर गाय नॉरिस के जुड़ने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।