अभिनेता एवं टीवीके चीफ विजय से मिलेंगे करूर भगदड़ हादसे के पीड़ित परिवार, कल चेन्नई में होगी मीटिंग
Karur Stampede Case: करूर भगदड़ के पीड़ित परिवार अभिनेता व टीवीके चीफ विजय से मुलाकात करेंगे। मीटिंग कल 27 अक्तूबर को चेन्नई में होगी।
विस्तार
तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की रैली में मची भगदड़ के पीड़ितों के परिवार विजय से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीड़ितों के परिवार वालों को विजय से मुलाकात के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा है। टीवीके ने 27 अक्तूबर को एक रिजॉर्ट में यह मीटिंग रखी है, जिसके लिए 50 कमरे बुक किए गए हैं। पीड़ित परिवारों को बस से चेन्नई ले जाया जा रहा है।
बीते महीने हुई थी भगदड़
27 सितंबर को विजय की टीवीके की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सीबीआई ने करूर भगदड़ की जांच अपने हाथ में ले ली है। भगदड़ मामले की जांच अब सीबीआई ने शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र जांच के आदेश दिए।
VIDEO | Karur: Family members of Karur stampede victims are being taken to Chennai to meet TVK chief and actor Vijay. TVK has arranged the meeting on October 27, at a resort with 50 booked rooms.
विज्ञापन विज्ञापन
Forty-one people lost their lives and over 60 were injured in the stampede that… pic.twitter.com/c3PYflrEOI — Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2025
हादसे की जगह का दौरा कर चुकी है सीबीआई की विशेष टीम
तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता-राजनेता विजय के रैली के दौरान हुई भयावह भगदड़ की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई की विशेष टीम पहले ही करूर के वेलुसामीपुरम में स्थित हादसे की जगह का दौरा कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य पुलिस की एफआईआर को सीबीआई ने फिर से दर्ज किया है और स्थानीय अदालत को इसकी जानकारी दी गई है।
पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी
यह मामला तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को सौंपा गया। अदालत ने सीबीआई निदेशक को निर्देश दिया कि वह एक वरिष्ठ अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दें और उसके सहयोग के लिए अन्य अधिकारियों को नियुक्त करें। इसके साथ ही अदालत ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पर्यवेक्षण समिति गठित की है, जो सीबीआई जांच की निगरानी करेगी।