{"_id":"667ebdc7149186bc9107d34b","slug":"fahadh-faasil-aavesham-released-in-hindi-on-this-ott-well-performed-on-box-office-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aavesham: इस ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई ‘आवेशम’ बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है कमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aavesham: इस ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई ‘आवेशम’ बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है कमाल
Fri, 28 Jun 2024 07:15 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:15 PM IST
सार
फहाद फाजिल की फिल्म ‘आवेशम’ अब ओटीटी पर हिंदी में भी मौजूद है। फिल्म को इसके सिनेमाई कौशल के लिए काफी प्रशंसा भी मिल चुकी है। आइए जानते हैं इसे कब और कहा देख सकते हैं?
विज्ञापन
आवेशम
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में कमाल का अभिनय करने के बाद मलयालम अभिनेता फहाद फाजिल अपनी फिल्म ‘आवेशम’ को लेकर चर्चा में रहे। जीतू माधवन निर्देशित यह फिल्म 9 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। अब यह फिल्म हिंदी भाषा में एक अन्य प्लेटफार्म पर रिलीज हो गई है।
इस प्लेटफार्म पर हुई रिलीज
अभिनेता फहाद फाजिल की इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी सराहना प्राप्त हुई है। फिल्म में फहाद के काम की भी प्रशंसा की गई। ‘आवेशम’ मलयालम में हॉट स्टार पर है। अब हिंदी में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। अब देखना है कि हिंदी पट्टी के लोग इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
नवाजुद्दीन ने लोगों की दी शादी न करने की सलाह, तलाक है वजह?
विज्ञापन
‘आवेशम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जीतू माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आवेशम’ के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में फहाद फाजिल का नाम भी शामिल है। उन्होंने इस फिल्म में बतौर अभिनेता भी भूमिका निभाई है। इस मलयालम फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन की बात करें तो उसने कुल 154.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
तीन दोस्तों की कहानी है ‘आवेशम’
‘आवेशम’ की कहानी बेंगलुरु की पृष्ठभूमि पर सेट की गई है। फिल्म की पूरी कहानी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे तीन दोस्तों और एक गुंडे के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों दोस्त खुद को रैगिंग से बचाने के लिए एक गुंडे से दोस्ती कर लेते हैं, लेकिन कहानी में तब मोड़ आता है जब इनका ये फैसला गलत साबित होता है।
ये अभिनेता रहें अहम भूमिका में
रोशन शनावास, मिथुन जय शंकर, साजिन गोपू और मंसूर अली खान ने इसमें अहम किरदार निभाया है। फिल्म को सुशीन श्याम ने संगीत दिया है। इसका निर्माण अनवर रशीद एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म को इसकी सिनेमाई कौशल के लिए भी सराहा गया है।
प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? पति विक्की कौशल ने चुप्पी तोड़ बताया सच