फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ex Astronomer HR Husband File For Divorce 2 Months After Kiss Cam Scandal at the Coldplay concert

Coldplay Kiss Cam Scandal: 'किस कैम' के बाद टूटा एस्ट्रोनॉमर कंपनी की एक्स HR का घर, दी तलाक की अर्जी

Sat, 06 Sep 2025 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Sep 2025 10:46 PM IST
सार

Kiss Cam Scandal: 'किस कैम' तो याद ही होगा? बोस्टन में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के दौरान एक-दूजे को रोमांटिक अंदाज में थामे कपल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वीडियो में कोई और नहीं एस्ट्रोनॉमर के तत्कालीन सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट थे। इस 'किस कैम' कंट्रोवर्सी के करीब दो महीने बाद क्रिस्टिन ने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Ex Astronomer HR Husband File For Divorce 2 Months After Kiss Cam Scandal at the Coldplay concert
Kristen Cabot-Andy Byron - फोटो : एक्स

विस्तार

जुलाई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ, जिसमें एक कपल एक-दूजे को बाहों में थामे नजर आया। यह कपल अमेरिकी टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के तत्कालीन सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट थे। दोनों का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों ही इस कंपनी का हिस्सा नहीं हैं। इस 'किस कैम' कंट्रोवर्सी के बाद एस्ट्रोनॉमर की एक्स एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट ने अपने पति से तलाक की अर्जी दी है। 

विज्ञापन

कपल की तरह एक-दूजे की बाहों में दिखे थे क्रिस्टिन-एंडी बायरन
बता दें कि एस्ट्रोनॉमर के एक्स सीईओ एंडी बायरन इस साल जुलाई में बोस्टन में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में कंपनी की एचआर क्रिस्टिन को गले लगाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टिन ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी है। कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान कैमरा एंडी बायरन और क्रिस्टिन की तरफ मुड़ा और जो नजारा कैद हुआ, उसमें दोनों किसी कपल की तरह एक-दूजे की बाहों में थे। 

अगस्त में दी तलाक की अर्जी
क्रिस्टिन और एंडी बायरन का वीडियो सोशल मीडिया पर दुनियाभर में खूब जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ था। इस कंट्रोवर्सी के बाद दोनों ने कंपनी से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टिन ने अपने पति एंड्रयू कैबोट से तलाक के लिए 13 अगस्त को पोर्ट्समाउथ, न्यू हैम्पशायर की एक अदालत में अर्जी दी है।

पहले से थी रिश्ते में खटास, होने वाले थे अलग
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क्रिस्टिन और उनके पति के रिश्तों में पहले से ही खटास थी। मगर, एंड्रयू को जब अपनी पत्नी के विवाहेतर रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे ज्यादा तूल नहीं दिया। एंड्रयू की एक्सर वाइफ जूलिया कैबोट ने डेली मेल को बताया कि किस कैम वाला मूमेंट वायरल होने के बाद उन्होंने एंड्रयू को मैसेज भेजा था, जिस पर एंड्रयू ने जवाब दिया था, 'उसकी जिंदगी का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है'। उन्होंने यह भी कहा था कि वे वैसे भी अलग हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed