फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Entrepreneur and former BharatPe founder Ashneer Grover Reaction on actor Salman Khan remark on Bigg Boss 18

Ashneer Grover-Salman Khan: क्या अशनीर ग्रोवर ने फिर सलमान खान पर कर दी टिप्पणी? कही ऐसी बात कि हो गए ट्रोल

Sat, 01 Feb 2025 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

Salman Khan VS Ashneer Grover Controversy: उद्यमी और भारतपे के सह-संस्थापक रहे अशनीर ग्रोवर ने एक बार फिर कथित तौर पर सलमान खान पर टिप्पणी की है। इसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन
Entrepreneur and former BharatPe founder Ashneer Grover Reaction on actor Salman Khan remark on Bigg Boss 18
अशनीर ग्रोवर-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस सीजन 18 में उद्यमी और भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर बतौर गेस्ट आए थे। इस दौरान सलमान खान से उनका आमना-सामना हुआ। दोनों के बीच जो बातचीत हुई, वह काफी वायरल हुई। दरअसल, सलमान खान ने अशनीर को 'दोगला' कहा था। उन्होंने अशनीर की उन बातों पर आपत्ति जताई, जो अशनीर ने सलमान के बारे में कहीं। उस दौरान अशनीर ने एक्टर से माफी भी मांगी थी। अब अशनीर का एक वीडियो फिर सामने आया है। इसमें वे जो बातें कह रहे हैं, उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि वे सलमान खान के बारे में हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस की घटना का किया जिक्र
अशनीर ग्रोवर सामने आए वीडियो में कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं ले रहे हैं। मगर, माना जा रहा है कि वे उस घटना को याद करते दिखे हैं, जिसमें सलमान ने दावा किया था कि वे उनका नाम भी नहीं जानते। अशनीर ने हाल ही में अपना रियलिटी शो राइज एंड फॉल लॉन्च किया है। अशनीर ने हाल ही में एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों को संबोधित करते हुए कथित तौर पर 'बिग बॉस 18' में सलमान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सलमान के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने अशनीर को लेकर कहा था कि वे उनका नाम नहीं जानते। अशीर ने कहा, 'फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने। मैं तो शांति से गया था जब मुझे बुलाया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @lifelessons.guinea

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- मेरे बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए?
अशनीर आगे कहते दिखे हैं, 'अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी को बोल दो, अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मैं आपका नाम भी नहीं जानता। नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था'? अशनीर ने हालिया बातचीत में कहा, 'और एक बात मैं बता देता हूं, तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मेरे बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कमीनों की तरह ही कंपनी चलाता था। सब कुछ मेरे जरिए ही होता था'। बता दें कि सलमान खान भारतपे के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। 

विज्ञापन

अशनीर को ट्रोल कर रहे यूजर
अशनीर ग्रोवर को इस टिप्पणी के लिए सलमान खान के फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उस समय तो बोलती बंद हो गई थी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना अब बोल रहे हो उतना तब सलमान खान के सामने बोलना चाहिए था'। एक यूजर ने लिखा, 'यह इंसान सिर्फ बातें ही करता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed