फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   elvish yadav meets premanand ji maharaj promises to chant radha name

प्रेमानंद जी के सामने भावुक हुए एल्विश यादव, कर डाला बड़ा वादा; महाराज की सेहत की भी ली जानकारी

Thu, 09 Oct 2025 09:47 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 09 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

Elvish Yadav Meets Premanand Ji Maharaj: यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
elvish yadav meets premanand ji maharaj promises to chant radha name
एल्विश यादव और प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया स्टार और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह न कोई विवाद है, न कोई नया शो। इस बार उनकी चर्चाओं का कारण बना है उनकी एक मुलाकात। दरअसल एल्विश हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके सामने एक बड़ा वादा किया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


महाराज के चरणों में नतमस्तक हुए एल्विश
वृंदावन के आश्रम में एल्विश यादव ने संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एल्विश विनम्रता से महाराज के सामने बैठकर उनकी बातें सुनते नजर आए। उन्होंने संत से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा, जिस पर महाराज ने बड़ी सहजता से कहा- 'अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है।' उनकी इस बात पर एल्विश भावुक हो गए और बोले कि वो अपने जीवन में संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by WHOSTHAT360 (@whosthat360)




प्रेमानंद जी का स्नेह और सलाह
बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से पूछा, 'क्या तुम भगवान का नाम जपते हो?' जब एल्विश ने मुस्कुराते हुए ‘नहीं’ कहा, तो महाराज ने प्रेमपूर्वक समझाया- 'तुम आज सफल हो, ये तुम्हारे पिछले जन्म के अच्छे कर्म हैं। लेकिन आज के कर्मों का क्या? भगवान का नाम लोगे तो जीवन में स्थिरता आएगी।' फिर उन्होंने एल्विश से कहा कि वे रोजाना एक अंगूठी पहनें और 10,000 बार ‘राधा’ का नाम जपें। एल्विश ने बिना झिझक ये वादा किया।

गुरु की शिक्षा और जिम्मेदारी का संदेश
प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश को एक जरूरी बात भी समझाई। उन्होंने कहा, 'अगर तुम हाथ में शराब लेकर वीडियो बनाओगे, तो लाखों लोग तुमसे वही सीखेंगे। लेकिन अगर तुम भक्ति करोगे, तो वही लोग राधा नाम जपना शुरू करेंगे।' इस पर एल्विश ने कहा कि वह अब से अपनी छवि और कर्म दोनों पर ध्यान देंगे ताकि उनके प्रशंसक सही दिशा में प्रेरित हों।

प्रेमानंद जी की सेहत पर बोले संत स्वयं
मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी सेहत की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा, 'मेरी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी भक्तों से मिल पा रहा हूं।'
भक्तों के लिए ये पल भावुक कर देने वाला था। महाराज की ये विनम्रता देखकर एल्विश सहित सभी उपस्थित लोग उनकी दृढ़ता और भक्ति से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed