फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dunki star Shah Rukh Khan name was heard in Interview With The Vampire 2 fans of King actor went crazy

Shah Rukh Khan: विदेश में भी बजता है शाहरुख का डंका, इस मशहूर शो में हुआ किंग खान का जिक

Mon, 13 May 2024 09:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 13 May 2024 09:23 PM IST
सार

शाहरुख सिर्फ भारत में ही नहीं,बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना माना चेहरा हैं। हाल में ही में उनका जिक्र 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर सीजन 2' में किया गया है। इसके बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Dunki star Shah Rukh Khan name was heard in Interview With The Vampire 2 fans of King actor went crazy
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने दशकों लंबे करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख सिर्फ भारत में ही सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया में उन्हें प्रसिद्धी हासिल है। विदेशों में भी उनके फैंस की लंबी कतार है। एक बार फिर से शाहरुख के फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर सीज़न 2' की एक क्लिप इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख के नाम का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन

Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन

एरिक बोगोसियन ने किया जिक्र
शाहरुख के फैंस के लिए ये पल बेहद खुशनुमा है। उनके चहेते अभिनेता का नाम 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर सीजन 2' में सुनने को मिला है। वायरल हो रही क्लिप में एरिक बोगोसियन,जो डेनियल मोलॉय नाम का किरदार निभा रहे हैं। वह एक सीन में मजाक करते हुए शाहरुख के नाम का जिक्र करते हैं।शाहरुख का नाम लेते हुए वह कहते हैं, मुझे माफ करना, यह काफी अजीब है। उन्होंने तुम्हें कहां भेज दिया था, जब शाहरुख खान यहां तुम्हारा किरदार अदा कर रहे थे? 
विज्ञापन
विज्ञापन


Actress Expert In Martial Arts: हुस्न और अदा से इतर भी दम रखती हैं ये अभिनेत्रियां, मार्शल आर्ट में हैं माहिर
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं 
सीरीज में शाहरुख का नाम सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं। इसको लेकर उनके फैंस इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लिप को शाहरुख की विश्वस्तरीय पहचान का हवाला देकर खूब साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,'किंग खान सिर्फ बॉलीवुड के नहीं दुनिया के सुपरस्टार हैं'। वहीं एक और फैन ने लिखा,'किंग तो एक ही है, एसआरके'। एक और फैन ने लिखा, 'शाहरुख वाली लाइन इतनी जबरदस्त थी कि अरमैंड भी हंसने पर मजबूर हो गए'। 
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की तीसरी तेलुगु फिल्म की शूटिंग आगे खिसकी, राम चरण के साथ बनी जोड़ी में नया अड़ंगा
'किंग' में आएंगे नजर
बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की तो उनकी नवीनतम फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। 'किंग' को निर्देशक सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख एक बार फिर डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
Megalopolis: 'मेगालोपोलिस' से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, रिलीज के लिए इन कंपनियों के साथ हुआ सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed