हिंदी सिनेमा के कितने सितारे मई की इस गर्मी में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन मुंबई में नजर आते हैं, ये तो पता नहीं लेकिन सोमवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हुए मतदान में वहां के सितारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गर्मी से बचने के लिए इन सितारों ने सुबह सुबह ही मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपना वोट डाल दिया, लेकिन इन दिनों के बढ़े हुए तापमान ने एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग पर संकट ला दिया है। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने पूरी होनी थी, लेकिन फिल्म के हीरो ने इसे बरसात तक के लिए टाल दिया है।
Suchitra Pillai: जब सुचित्रा के पास साउथ से आया फोन और शख्स ने कहा- प्रोड्यूसर नया है, कॉम्प्रोमाइज करना होगा
2 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इन दिनों पूरे देश में जबर्दस्त गर्मी हो रही है। सोमवार को आई आंधी के बाद बरसे बादलों ने जरूर मुंबई का तापमान कम किया है लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में हालात अब भी लोगों को सता रहे हैं। इस गर्मी के चलते ही अभिनेता राम चरण ने अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘गेमचेंजर’ की इस महीने प्रस्तावित शूटिंग टाल दी है। इस फिल्म में साउथ सिनेमा की अभिनेत्री अंजली के अलावा अभिनेता सूर्या भी एक प्रमुख भूमिका में हैं।
3 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गेम चेंजर’ के राम चरण वाले दृश्यों की शूटिंग टलने से सबसे बड़ा झटका कियारा आडवाणी को लगा है। कियारा का पूरा शेड्यूल इसके चलते डगमगाने वाला है। वह इन दिनों मुंबई के यशराज स्टूडियोज में चल रही अयान मुकर्जी निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त रही हैं और इसके तुरंत बाद उन्हें राम चरण की फिल्म में हिस्सा लेना था। कियारा की कुछ और फिल्मों को लेकर भी चर्चा चलती रही है, लेकिन आधिकारिक रूप से उनके पास ‘वॉर 2’ के अलावा बस यही एक फिल्म ‘गेम चेंजर’ ही है।
4 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
उधर, राम चरण ने जबसे अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ की शूटिंग स्थगित करने की जानकारी अपने निर्माताओं को दी है, तो उनकी अगली फिल्म के साथ साथ इस फिल्म के निर्माताओं ने भी अपने अपने शेड्यूल इसी हिसाब से आगे पीछे करने शुरू कर दिए हैं। ‘गेम चेंजर’ के अब उन दृश्यों की शूटिंग हैदराबाद और आसपास के इलाकों में चल रही है, जिनमें राम चरण को हिस्सा नहीं लेना है। अब इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में बारिश शुरू होन के साथ ही होगी। इस फिल्म के तुरंत बाद राम चरण बुची बाबू की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
5 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
कियारा आडवाणी की राम चरण के साथ बन रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ उनकी तीसरी तेलुगु फिल्म होगी। इसके पहले कियारा अभिनेया महेश बाबू के साथ साल 2018 में ‘भारत आने नेनू’ और साल 2019 में अभिनेता राम चरण के साथ ही ‘विनया वेधा रामा’ में काम कर चुकी हैं। कियारा आडवाणी की हिंदी सिनेमा में पिछली हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ रही है, इसकी सीक्वल में वह काम नहीं कर रही हैं।