फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dune trilogy Dune Messiah is now in development by Legendary and Denis Villeneuve It will be the conclusion

Dune 3: हो गया ‘ड्यून 3’ का एलान, दूसरी कड़ी की सफलता के बाद कहानी लेगी ये नया मोड़

Fri, 05 Apr 2024 09:37 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 05 Apr 2024 09:37 AM IST
सार


टिमोथी चालमेट की आगामी फिल्म 'ड्यून 3' का निर्माण हो रहा है। निर्देशक विलेन्यूवे ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें 'ड्यून 3' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
Dune trilogy Dune Messiah is now in development by Legendary and Denis Villeneuve It will be the conclusion
ड्यून 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
टिमोथी चालमेट और जेंडाया अभिनीत फिल्म 'ड्यून: पार्ट टू' बॉक्स ऑफिस पर कमाल रही है। निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे की इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। पूरी दुनिया में टिमोथी चालमेट की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। वहीं अब 'ड्यून: पार्ट टू' की सफलता के बाद निर्देशक ने इस फिल्म के अगले भाग के निर्माण की घोषणा की है। 

'ड्यून 3' पर काम शुरू 
टिमोथी चालमेट की आगामी फिल्म 'ड्यून 3' का निर्माण हो रहा है। निर्देशक विलेन्यूवे ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें 'ड्यून 3' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 'ड्यून पार्ट: वन' और 'ड्यून: पार्ट टू' की तरह 'ड्यून 3' भी एक साइंस-फिक्शन फिल्म होगी। विलेन्यूवे ने फिल्म की घोषणा करते हुए इस बात का भी खुलासा किया है कि 'ड्यून मसीहा' की कहानी परमाणु युद्ध के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी। 
विज्ञापन


खलनायक बन मशहूर हुए तेज सप्रू, रेखा के साथ है यह रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


टिमोथी चालमेट आएंगे नजर 
टिमोथी चालमेट की फिल्म 'ड्यून: पार्ट टू' दुनिया भर में पसंद की जा रही है। इसके पहले 'ड्यून पार्ट :वन ' के लिए टिमोथी छह अकादमी पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। दर्शकों को इस 'ड्यून' सीरीज वाली फिल्मों में उनका काम काफी पसंद आ रहा है। अब खबरों की मानें तो 'ड्यून 3' में भी टिमोथी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक वार्नर ब्रदर्स की तरफ से इस फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

The Kerala Story: सीएम विजयन ने दूरदर्शन से द केरल स्टोरी को दिखाने से किया मना, बोले- सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा

डेनिस विलेन्यूवे हैं उत्साहित 
डेनिस विलेन्यूवे 'ड्यून: पार्ट टू' की सफलता से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'मैं 'ड्यून 3' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, लेकिन अभी पूरी तरह से उसे विकसित नहीं कर पाया हूं। जब तक यह स्क्रिप्ट पहले की दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट से बेहतर नहीं होगी तब तक मैं इस पर काम करता रहूंगा। मैं दर्शकों को निराश नहीं करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed