{"_id":"69d0cafdc31c91bbc4019b8a","slug":"dune-fame-actress-zendaya-expressed-her-wish-to-work-with-sinners-director-ryan-coogler-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'ड्यून' फेम एक्ट्रेस जेंडाया ने बताई बचपन की ख्वाहिश, 'सिनर्स' के निर्देशक रयान के बारे में कही ये बात","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'ड्यून' फेम एक्ट्रेस जेंडाया ने बताई बचपन की ख्वाहिश, 'सिनर्स' के निर्देशक रयान के बारे में कही ये बात
Sat, 04 Apr 2026 07:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:11 PM IST
सार
Zendaya Wished To Work With Ryan Coogler: अभिनेत्री जेंडाया ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में ऑस्कर विजेता फिल्म 'सिनर्स' के निर्देशक रयान कूगलर के साथ काम करने की बात कही। जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा?
विज्ञापन
जेंडाया, रयान कूगलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रामा सीरीज 'यूफोरिया' फेम एक्ट्रेस जेंडाया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक रयान कूगलर के काम करने की इच्छा जाहिर की। बता दें कि रयान वही निर्देशक हैं जिनकी फिल्म 'सिनर्स' ने इस साल ऑस्कर में धमाल मचाया था।
रयान कूगलर की जमकर तारीफ की
अभिनेत्री जेंडाया हाल ही में एक शो पर गेस्ट बनकर पहुंचीं। यहां उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म के निर्देशक रयान कूगलर के साथ काम करने की बात की। उन्होंने कहा, 'मैं रयान कूगलर की फैन तब से हूं जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म बनाई थी। मुझमें और उनमें कई चीजें कॉमन हैं। जैसे कि हम दोनों ऑकलैंड कैलिफोर्निया से हैं। उनकी पहली फिल्म 'फ्रूटवेल स्टेशन' मुझे बहुत पसंद आई थी। उनकी पहली फिल्म हम सब के लिए बहुत खास है क्योंकि वह ऑकलैंड में होने वाली सत्य घटना पर आधारित है। रयान मुझे मेरे कजिन जैसे लगते हैं। वो कमाल के हैं। मैं किसी फिल्म में उनके साथ काम करना चाहती हूं।'

ड्रामा 'यूफोरिया' में जेंडाया
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेक पर जा रही हैं जेंडाया
अब भले ही जेंडाया ने कूगलर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है पर इस लम्हे के लिए एक्ट्रेस के फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वो ब्रेक पर जा रही हैं।
जेंडाया ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा उन्हें इस बात का डर है कि वो जरूरत से ज्यादा काम कर रही हैं। इसके चलते लोग उन्हें हर दूसरी फिल्म में देखकर उनसे बोर हो सकते हैं। ऐसे में वो कुछ वक्त के लिए सबसे दूर जाना चाहती हैं।

'ड्यून' में जेंडाया
- फोटो : सोशल मीडिया
जेंडाया का वर्कफ्रंट
इस साल जेंडाया के कई प्रोजेक्टस रिलीज होने हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'द ड्रामा' रिलीज हुई है जिसमें वो रॉबर्ट पैटिनसन के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनकी वेब सीरीज 'यूफोरिया 3' भी अप्रैल में ही रिलीज होने है। जुलाई में क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भी रिलीज होगी। साल के अंत में दिसंबर में जेंडाया 'ड्यून: पार्ट थ्री' में भी दिखाई देंगी।