फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dude based on Rajinikanth life director Keerthiswaran shares secret about Pradeep Ranganathan film

क्या रजनीकांत की जवानी के दिनों पर बनी है प्रदीप रंगनाथन स्टारर 'डूड'? निर्देशक कीर्तिस्वरन ने बताई सच्चाई

Thu, 09 Oct 2025 09:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 09 Oct 2025 09:10 AM IST
सार

Dude Reimagines Rajinikanth: जल्द ही साउथ की फिल्म 'डूड' रिलीज होने वाली है। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से इसका क्या कनेक्शन है, आईए जानते हैं।

विज्ञापन
Dude based on Rajinikanth life director Keerthiswaran shares secret about Pradeep Ranganathan film
प्रदीप रंगनाथन, रजनीकांत - फोटो : एक्स

विस्तार

कीर्तिस्वरन के निर्देशन में बनी फिल्म 'डूड' दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। प्रदीप रंगनाथन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और ममिथा बैजू भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने अब तक इसके तीन गाने रिलीज किए हैं, जिन्हें दर्शक पसंद कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक ने फिल्म के बारे में कई खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन

रजनीकांत को सोच कर लिखी कहानी
सुधीर श्रीनिवासन के साथ बातचीत में निर्देशक कीर्तिस्वरन ने फिल्म के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने कहा 'मैं आठ साल तक सुधा कोंगरा का सहायक निर्देशक था। मेरे निर्देशन में बनने वाली यह पहली फिल्म है। निर्माता के साथ पहली मुलाकात में ही कहानी पर सहमति बन गई थी। कहानी लिखते समय, मैं सोच रहा था कि अगर रजनीकांत सर 30 साल के होते तो कैसे दिखते। जब मैंने निर्माताओं को कहानी सुनाई, तो उन्होंने पूछा कि उन्हें किसे लेना चाहिए। मैंने प्रदीप रंगनाथन का नाम लिया। फिल्म की कहानी सुनने के बाद प्रदीप रंगनाथन ने अभिनय करने के लिए हामी भर दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Dude based on Rajinikanth life director Keerthiswaran shares secret about Pradeep Ranganathan film
डूड - फोटो : एक्स@Keerthiswaran_
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'डूड' की कहानी 80 और 90 के दशक के आस-पास की है। निर्देशक के अनुसार, उन्होंने 90 के दशक और जेन एक्स पीढ़ी में पले-बढ़े लोगों के अनुभवों को शामिल करके फिल्म में अपना एक नजरिया पेश किया है। आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म में मुख्य किरदार का नाम अरविंद है, जिसे लोग 'डूड' के नाम से जानते हैं। डूड एक आजाद और बेपरवाह जीवन जीने वाला युवक है। वह किसी बंधन, जिम्मेदारियों या प्रेम में नहीं पड़ना चाहता है। फिल्म की कहानी में प्रेम, संघर्ष, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक दबावों का मिश्रण है।

यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं सारा खान? 'बिदाई' और 'स्पाई बहू' में की शानदार अदाकारी; 'बिग बॉस 4' में की थी पहली शादी
विज्ञापन

फिल्म 'डूड' के बारे में
फिल्म 'डूड' 17 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक कीर्तिस्वरन हैं। इसके निर्माता नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर हैं। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और ममीथा बैजू ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगु में रिलीज होगी। इसके अलावा यह मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed