{"_id":"6af4098eae04f220680496b9","slug":"dorothy-actor-jeeva-subramaniam-revelas-leaving-home-because-of-transgender-identity-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां, अब 'डोरोथी' ने बदली जिंदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां, अब 'डोरोथी' ने बदली जिंदगी
Wed, 11 Nov 2026 11:52 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:52 AM IST
सार
- जीवा सुब्रमण्यम फिल्म डोरोथी में नजर आई हैं।
- फिल्म डोरोथी का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है।
- अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
विज्ञापन
जीवा सुब्रमण्यम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्टार जीवा सुब्रमण्यम के लिए कई साल तक दिवाली खुशियों का नहीं, बल्कि अकेलेपन और दर्द का त्योहार रहा। ट्रांसजेंडर पहचान के चलते घर छोड़ने के बाद से ही उनके लिए दिवाली मुश्किलों भरी हो गई थी। वह त्योहार के चार दिन खुद को घर में बंद रखती थीं और किसी से मिलना-जुलना पसंद नहीं करती थीं।
हालांकि, इस साल उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया। फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म 'डोरोथी' में उनके काम को मिले प्यार और तारीफों ने उन्हें कई साल बाद दिवाली मनाने की वजह दी।
जीवा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहचान को समझने की कोशिश कर रही थीं, तब दिवाली से चार दिन पहले ही उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। यह उनके जीवन का बेहद दर्दनाक दौर था, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

Trending Videos
जीवा सुब्रमण्यम
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को घर में बंद रखती थीं जीवा
जीवा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हर साल दिवाली आने से पहले मैं चावल और दाल जैसी जरूरी चीजें खरीदकर रख लेती थी, ताकि चार दिन तक घर से बाहर निकलने की जरूरत न पड़े। त्योहार के दौरान मैं घर के अंदर रहती थी, दरवाजे बंद रखती थी और लोगों से मिलने से बचती थी। सिर्फ फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर निकलती थी, बाकी चार दिन पूरी तरह अकेले बिताती थी। लेकिन इस साल मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।'
डोरोथी ने बदली जीवा की जिंदगी
जीवा ने इस बदलाव का श्रेय फिल्म 'डोरोथी' और इसके निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज को दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके काम को मिली पहचान के बाद दुनियाभर से लोगों ने उन्हें जन्मदिन और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, इस बार उन्होंने पहली बार अपना जन्मदिन खुद के साथ मनाया और अपने लिए केक खरीदा।
उन्होंने लिखा, 'मैं एक दुकान पर गई, केक खरीदा, उसे काटा और अकेले ही उसका आनंद लिया। यह भले ही एक छोटी-सी बात लगे, लेकिन मेरे लिए इससे बहुत खुशी मिली।'

डोरोथी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक सुब्बाराज के लिए कही ये बात
वहीं, जीवा ने निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि कार्तिक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ऐसा मौका दिया, जिसने उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी दोनों बदल दीं। जीवा ने कहा कि वह उन लोगों को हमेशा याद रखेंगी और उनका जश्न मनाएंगी, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।
ओटीटी पर आ रही है फिल्म 'डोरोथी'

- फिल्म 'डोरोथी' का प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
- इसके बाद यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- फिल्म ने दुनियाभर में 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- अब यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।