Crimson Crescent: धार्मिक कट्टरता पर बात करती है डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'क्रिमसन क्रेसेंट- द लास्ट क्वार्टर'
Crimson Crescent The Last Quarter: फिल्म में दुनियाभर की कुछ ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिनमें धर्म विशेष के द्वारा की गई घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
विस्तार
मयंक जैन द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'क्रिमसन क्रेसेंट- द लास्ट क्वार्टर' गुरुवार शाम 7 बजे पॉलिटिकल अड्डा और संगम टॉक्स समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में धर्म विशेष की बढ़ती आबादी और कट्टरपंथी शिक्षा के बारे में बताया गया है। फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए वर्तमान समय में देश में हो रही कुछ घटनाओं का जिक्र करती है।
फिल्म में ये है खास
रिलीज से पहले गुरुवार को ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। इसमें दुनियाभर की कुछ ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिनमें धर्म विशेष के द्वारा की गई घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर में देश और विश्व में मौजूदा वक्त में धर्म विशेष द्वारा किए जा रहे घटनाक्रमों और घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। फिल्म एक बड़ा सवाल उठाती है और 1989 की उस रात की याद दिलाती है, जब बर्लिन की दीवार गिरी थी और एक विचारधारा खत्म हो गई थी।
'क्रिमसन क्रेसेंट- द लास्ट क्वार्टर' के मेकर्स ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह ‘बांग्ला क्रेसेंट’ का सीक्वल है, जिसमें आईएसआई और मदरसों के बारे में बात की गई है। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म किसी धर्म विशेष को टारगेट नहीं करती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर फैल रही धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने वाली सोच पर बात करती है।