फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Docu Series released on Nithari Case by the name on Nithari Truth Lies and Murder

यहां देखें मोनिंदर सिंह पंढेर का पहला इंटरव्यू, रिलीज हुई निठारी कांड पर बनी सीरीज ‘निठारी- सच, झूठ और मर्डर’

Thu, 20 Nov 2025 04:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Nov 2025 04:37 PM IST
सार

Nithari Truth Lies & Murder: चर्चित निठारी हत्याकांड पर एक वेब सीरीज बनी है। इसमें इस केस से जुड़े कई तथ्य दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
Docu Series released on Nithari Case by the name on Nithari Truth Lies and Murder
निठारी: ट्रुथ, लाइज एंड मर्डर - फोटो : इंस्टाग्राम @discoveryplusin

विस्तार

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के निठारी गांव का 'निठारी कांड' देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक है। साल 2005 से 2006 के बीच हुए इस मामले को 'निठारी कांड' या 'निठारी हत्याकांड' के नाम से जाना जाता है। निठारी गांव में एक के बाद एक कई बच्चे और बच्चियां गायब हुए थे। इस मामले की जब पुलिस ने जांच की तो 19 बच्चों के कंकाल बरामद हुए थे। इस चर्चित मामले पर अब वॉर्नर ब्रोस डिस्कवरी और त्रिनेत्र मिलकर एक डॉक्यू सीरीज लाए हैं। इसका नाम 'निठारी- सच, झूठ और मर्डर' है।
विज्ञापन

बरी हुआ आरोपी सुरिंदर कोली 
यह शो सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें 2006 के निठारी कांड केस के कथित आरोपी सुरिंदर कोली की बची हुई आखिरी सजा को पलट दिया गया। 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट सुरिंदर कोली को निर्दोष बताते हुए बरी कर दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by discovery+ India (@discoveryplusin)


विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिंदर सिंह पंढेर रखेंगे अपनी बात
तीन घंटे की यह इन्वेस्टिगेटिव डॉक्यू सीरीज 'निठारी- सच, झूठ और मर्डर' भारत के सबसे डरावने केस में से एक पर बनी है। इसमें दूसरे कथित आरोपी, मोनिंदर सिंह पंढेर का इंटरव्यू भी शामिल है। इसमें पहली बार उन्होंने इस घटना पर अपना नजरिया पेश किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by discovery+ India (@discoveryplusin)


विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री में कई बातों का हुआ खुलासा
इस शो में इन्वेस्टिगेटर, रिपोर्टर, फोरेंसिक एक्सपर्ट और उन परिवारों के मन की कहानी बताई गई जो लगभग 20 वर्षों से बिना जवाब वाले सवालों के साथ जी रहे हैं। साथ ही शो में पहले कभी न देखे गए फुटेज, बिना एडिट की हुई पुलिस डायरी और कन्फेशन टेप के साथ कई बातों का खुलासा किए जाने का दावा है।

इस तारीख को होगा प्रीमियर
शो के बारे में बात करते हुए, डायरेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने वर्षों तक बहुत ध्यान से इस मामले पर रिसर्च किया। पहले कभी न देखी गई चीजों तक पहुंच बनाई, और इस दुखद घटना से गुजरे लोगों से बातचीत की।
'निठारी- सच, झूठ और मर्डर' का प्रीमियर डिस्कवरी प्लस पर 20 नवंबर, 2025 को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed