फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   DJ udita goswami PLAYED saiyaara remix In a night club dj party viral video

Saiyaara: मोहित सूरी की डीजे पत्नी उदिता ने क्लब में बजाया 'सैयारा' का रीमिक्स वर्जन, झूमने पर मजबूर हुए लोग

Mon, 04 Aug 2025 08:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 04 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

DJ Udita Goswami: डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी और एक्ट्रेस से डीजे बनीं उदिता गोस्वामी ने हाल ही में नाइट क्लब में सैयारा के टाइटल ट्रैक का रीमिक्स प्ले किया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
DJ udita goswami PLAYED saiyaara remix In a night club dj party viral video
उदिता गोस्वामी - फोटो : इंस्टाग्राम- @uditaagoswami

विस्तार

बॉलीवुड में जहां एक ओर फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है, वहीं इस फिल्म का टाइटल ट्रैक सैयारा भी अलग ही पॉपुलेरिटी हासिल कर चुका है। अब हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी और एक समय की जानी-मानी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक का रीमिक्स एक नाइट क्लब में चलाकर पार्टी का माहौल ही बदल दिया।
विज्ञापन


उदिता ने चलाया गाने का रीमिक्स
कभी फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीतने वाली उदिता गोस्वामी अब पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर डीजे (DJ) के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है। और आज वो देश-विदेश में अपने लाइव शोज के लिए मशहूर हैं। अब फिल्म ‘सैयारा’ की ऐतिहासिक सफलता के मौके पर उदिता ने इस जश्न को और खास बना दिया। उन्होंने इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को अपने अंदाज में रीमिक्स कर पार्टी में चलाया और जैसे ही उन्होंने म्यूजिक कंसोल संभाली, पूरा माहौल बदल गया। सभी सैयारा के इस वर्जन पर पर झूमने लगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐔𝐝𝐢𝐭𝐚𝐚 𝐆𝐨𝐬𝐰𝐚𝐦𝐢 (@uditaagoswami)




ये खबर भी पढ़ें: Eisha Singh: नाक से खून; आंंखों से आंसू, दहाड़े मार-मार कर रोती नजर आईं अभिनेत्री ईशा सिंह

पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
उदिता ने इस खास मौके का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वो खुद भी पूरी एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही हैं। पार्टी में जैसे ही उनका बनाया रीमिक्स प्ले हुआ, वहां मौजूद लोग झूम उठे। गाने का ट्रांसफॉर्मेशन इतना जबरदस्त रहा कि सोशल मीडिया पर अब लोग लगातार उदिता की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने कमेंट करते हुए उदिता की तारीफ की है। वहीं बहुत सारे लोगों ने उनके पोस्ट पर रेड हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किए। 



फिल्म 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिल्म 'सैयारा' ने कल रविवार को 17वें दिन आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज के शुरुआती आंकड़ो में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 300.11 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed