फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   DJ Clark Kent passed away at age of 58 hip-hop producer battle with colon cancer

DJ Clark Kent Death: डीजे क्लार्क केंट का 58 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे म्यूजिक निर्माता

Sat, 26 Oct 2024 11:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 26 Oct 2024 11:22 AM IST
सार

हिप-हॉप निर्माता डीजे क्लार्क केंट का निधन हो गया। उन्होंने 58 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन
DJ Clark Kent passed away at age of 58  hip-hop producer battle with colon cancer
डीजे क्लार्क केंट - फोटो : ANI

विस्तार

मशहूर हिप-हॉप निर्माता डीजे क्लार्क केंट का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि की। वह पिछले तीन सालों से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने जे-जेड, नॉटोरियस बिग और मारिया कैरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। उनका असली नाम रोडोल्फो ए. फ्रैंकलिन था। उन्होंने अपना कैरियर 1980 के दशक के अंत में ब्रुकलिन रैपर डाना डेन के लिए और न्यूयॉर्क सिटी रेडियो पर डीजे के रूप में शुरू किया था।

विज्ञापन


परिवार ने साझा की खबर
डीजे क्लार्क केंट के परिवार ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की। पोस्ट साझा करते हुए उन्होने लिखा, 'हमें बहुत दुख के साथ प्रिय रोडोल्फो ए फ्रैंकलिन के निधन की खबर बतानी पड़ रही है, जिन्हें दुनिया डीजे क्लार्क केंट के नाम से जानती थी। क्लार्क ने चुपचाप और बहादुरी से कोलन कैंसर के साथ तीन साल की लड़ाई लड़ी और साथ ही अपनी प्रतिभा को दुनिया के साथ साझा करना जारी रखा। परिवार इस समय सभी के प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए आभारी है तथा इस अपार क्षति को सहने के लिए गोपनीयता की मांग करता है।'
विज्ञापन


हिप-हॉप में डीजे क्लार्क केंट का योगदान
डीजे क्लार्क केंट की पहली बड़ी हिट 1989 में आर एंड बी ग्रुप ट्रूप के स्प्रेड योर विंग्स का रीमिक्स था। वे जूनियर माफिया के 1995 एल्बम कांस्पिरेसी में अपने काम से मशहूर हुए, जिसमें उन्होंने आई नीड यू टुनाइट और प्लेयर्स एंथम जैसे ट्रैक का निर्माण किया, जिसमें लिल किम को पेश किया गया। उनका योगदान 1996 में जे-जेड के डेब्यू एल्बम रीजनेबल डाउट तक भी फैला, जहां उन्होंने ब्रुकलिन्स फाइनेस्ट, कमिंग ऑफ एज और कैशमेयर थॉट्स जैसे गाने तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारों ने जताया शोक
अपने करियर के दौरान डीजे क्लार्क केंट ने 50 सेंट, एस्टेले, स्लिक रिक और मोना लिसा जैसे कई कलाकारों के साथ काम किया। वह स्नीकर्स के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जाने जाते थे, उनके पास अनुमानत 3.5 हजार जोड़ी स्नीकर्स थे और उन्होंने नाइकी, एडिडास और न्यू बैलेंस जैसे ब्रांडों के साथ सहयोग किया था। 6 सितंबर को उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी विभिन्न प्रकार के स्नीकर्स दिखाए गए थे। उनके सहयोगी अब सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
Ranbir Kapoor: सास की पार्टी से निकलते समय गुस्से में तिलमिलाए रणबीर, चिल्लाते हुए फोटोग्राफर को दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed