फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Seth is deeply shocked by the death of her daughter actress emotional post on social media

Divya Seth: बेटी के निधन से गहरे सदमे में दिव्या सेठ, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट

Sun, 11 Aug 2024 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Aug 2024 12:48 AM IST
सार

टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ ने बेटी के निधन के बाद एक मार्मिक पोस्ट फैंस के साथ साझा किया है। इस पोस्ट में वह अपनी बेटी मिहिका के साथ दिख रही हैं।
 

विज्ञापन
Divya Seth is deeply shocked by the death of her daughter actress emotional post on social media
दिव्या सेठ शाह, मिहिका शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- दिव्या सेठ शाह

विस्तार

दिल धड़कने दो में अपनी भूमिका से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली दिव्या सेठ की बेटी मिहिका शाह का सोमवार (5 अगस्त) को निधन हो गया था। 20 साल की बेटी के अचानक निधन से अभिनेत्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी बेटी के साथ खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
विज्ञापन

Double Ismart: 'डबल इस्मार्ट' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी तो खुश हुए पुरी जगन्नाथ, जारी किया नया पोस्टर
विज्ञापन


दिव्या सेठ ने साझा किया भावुक नोट
इसके साथ उन्होंने एक मार्मिक नोट भी लिखा। दिव्या सेठ ने अनंत प्रतीक और टूटे हुए दिल के इमोटिकॉन के साथ लिखा, "मेरा होने के लिए धन्यवाद।" मिहिका के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों हैरान रह गए थे। कई दिग्गज कलाकारों ने दिव्या की बेटी को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divya Seth Shah (@divyasethshah)




तेज बुखार के बाद मिहिका का हुआ था निधन
मशहूर अभिनेता रोहित रॉय ने भी एक पोस्ट के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिहिका को कथित तौर पर तेज बुखार के बाद दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद गुरुवार को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया।  प्रार्थना सभा मुंबई के सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में आयोजित की गई थी। 
Chandu Champion: ओटीटी पर आते ही छा गई चंदू चैंपियन, कार्तिक ने पोस्ट साझा कर जताई खुशी

कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं दिव्या
दिव्या सेठ के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत छोटे पर्दे के चर्चित शो हम लोग से की थी। जब वी मेट, इंग्लिश-विंग्लिश, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जैसी फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने दुरंगा नाम की वेब सीरीज में देखा गया था।
Akshay-Kartik: फिल्म में साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन? मुदस्सर अजीज से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed