फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Khossla Kumar Anil Kapoor and Harshvardhan Rane starrer Savi is now available on Netflix

Savi OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'सावी', पति की बेगुनाही के लिए लड़ती महिला की है कहानी

Fri, 26 Jul 2024 11:36 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

'सावी' फिल्म इस साल मई में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार अपने पति की बेगुनाही साबित करने के लिए दुनिया से लड़ती नजर आई थीं। अब ये फिल्म ओटीटी के दर्शकों के लिए भी रिलीज हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Divya Khossla Kumar Anil Kapoor and Harshvardhan Rane starrer Savi is now available on Netflix
दिव्या खोसला कुमार-हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

'सावी' इस मई में शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया था। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में दिव्या एक मजबूत महिला किरदार सावित्री के रूप में नजर आई थीं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ महीने बाद ही यह फिल्म दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई है। 

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है 'सावी' 
दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सावी' आज, 26 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म सावी का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे  नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिव्या के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ वह खूबसूरत लगती हुई मुस्कुराती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ चेहरे पर चोट के निशान और हाथ में बंदूक लिए उनका अलग अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है,"सस्पेंस, भावना और दिल से जुड़ी जेल से भागने की कहानी। इस रोमांचक थ्रिलर में सभी लाइनें धुंधली हो जाती हैं। नेटफ्लिक्स पर देखें सावी।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन


Urfi Javed: उर्फी जावेद के निशाने पर आए फैशन इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला, अश्लील संदेश भेजने पर लगाई फटकार
पति की बेगुनाही साबित करने निकली पत्नी की है कहानी 
बताते चलें कि 'सावी' की कहानी साल 2010 की अमेरिकी एक्शन थ्रिलर 'द नेक्स्ट थ्री डेज' पर आधारित है। यह फिल्म भी साल 2008 की फ्रेंच थ्रिलर 'पोर एली' की रीमेक है। फिल्म लंदन में रह रही एक महिला की कहानी है, जो अपने पति नकुल सचदेवा और अपने बेटे के साथ खुशहाल जीवन जी रही है। इस बीच उसके पति को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और उसा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसके बाद वह अपने पति की बेगुनाही साबित करने निकल पड़ती है, जिसकी मदद फिल्म में मिस्टर पॉल का किरदार निभा रहे अनिल कपूर कर रहे हैं। 
अर्जुन से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
दिव्या ने बताया था अब तक का सबसे अलग किरदार
फिल्म में सावी के किरदार में दिव्या खोसला अपने पति की बेगुनाही को साबित करने के लिए अंडरवर्ल्ड के अपराधियों से भी भिड़ जाती है। अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च पर भी कहा था कि उनका यह किरदार उनके अब तक के किरदार से काफी अलग है। उन्होंने कहा था कि इस किरदार को निभाना उनके लिए चुनौतिपूर्ण और दिलचस्प दोनों था। उन्होंने कहा था कि यह किरदार उनके लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें उन्हें सावी के अलग-अलग रंग और पहलू दिखाने को मिले हैं। 
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के व्यवहार से बीमार हुईं शिवानी कुमारी, घरवाले बोले- नॉमिनेशन होने पर ड्रामा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed