फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Khosla to Start Hero Heeroine shooting On This Day Film Male lead yet to be announced In August

Divya Khosla Kumar: 'हीरो हीरोइन' के लिए तेलुगु भाषा सीख रहीं दिव्या, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Fri, 26 Jul 2024 04:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jul 2024 04:10 PM IST
सार

दिव्या खोसला की आगामी फिल्म 'हीरो हीरोइन' की शूटिंग 5 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, 12 अगस्त को फिल्म के मुख्य अभिनेता के नाम का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
Divya Khosla to Start Hero Heeroine shooting On This Day Film Male lead yet to be announced In August
दिव्या खोसला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला ने अपनी आगामी फिल्म 'हीरो हीरोइन' के लिए अपना शेड्यूल फाइनल कर लिया है। पहले इस फिल्म की शूटिंग 10 जून से शुरू होनी थी, मगर बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया। अब इस फिल्म की शूटिंग 5 अक्टूबर से शुरू होगी। फिल्म के निर्माता 12 अगस्त को फिल्म के मुख्य अभिनेता के नाम का खुलासा करेंगे। ये एक तेलुगु फिल्म है। इसके लिए दिव्या तेलुगु भाषा सीख रही हैं। 

विज्ञापन

तेलुगु सीख रहीं दिव्या खोसला

फिल्म में ऐशा देओल, सोनी राजदान, परेश रावल, इशिता चौहान, तुषार कपूर, कोमल नाहटा और प्रियंका चाहर चौधरी भी हैं। प्रियंका चाहर चौधरी इस फिल्म से फिल्मों में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिव्या ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'हीरो हीरोइन एक भव्य और महत्वाकांक्षी तेलुगु फिल्म है, जो अपनी जटिल दुनिया और सम्मोहक किरदारों से सफल है। इस भूमिका के साथ न्याय करने के लिए मैं लगन से तेलुगु सीख रही हूं और खुद को किरदार में पूरी तरह से डुबो रही हूं।'

विज्ञापन

दिव्या ने निर्माता-निर्देशक का व्यक्त किया आभार 

उन्होंने आगे कहा, 'जैसे-जैसे मैं स्क्रिप्ट की गहराई से उतरती गई। मुझे एहसास हुआ कि यह एक अभिनेता से बहुत कुछ मांगती है, खासकर भाषा में महारत हासिल करने की। 'सावी' के लिए मेरी कमिटमेंट और 'हीरो हीरोइन' के लिए आवश्यक और जरूरी तैयारी को देखते हुए। हमने 5 अक्टूबर को शूटिंग शुरू करने का फैसला किया है।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और निर्देशक सुरेश कृष्ण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हीरो हीरोइन' के साथ दर्शकों का दिल जीतने का तैयार

दिव्या खोसला ने कहा, 'मैं दक्षिण के निर्माताओं कृष्णा विजय एल और पवन सदानिनी के साथ सहयोग करने के लिए भी उत्साहित हूं, जो पीओवी स्टोरीज के मालिक हैं। 'सावी' की सफलता के बाद मैं प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। मैं 'हीरो हीरोइन' के साथ एक बार फिर दिल जीतने के लिए तैयार हूं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed