फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patanis sister Khushboo slams dowry abuse after Noida Bhopal deaths says do not marry if you do not have

'घर नहीं है तो शादी ना करें', दिशा पाटनी की बहन ने दहेज पर रखी राय; नोएडा-भोपाल में हुई मौतों का किया जिक्र

Wed, 20 May 2026 08:22 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 20 May 2026 08:22 PM IST
सार

Khushboo Patani: अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर के निधन पर अपनी बात रखी है। उन्होंने शादी को लेकर लड़कों और लड़कियों को सलाह दी है।

विज्ञापन
Disha Patanis sister Khushboo slams dowry abuse after Noida Bhopal deaths says do not marry if you do not have
खुशबू पाटनी, ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई बार ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौतों का जिक्र किया है। उन्होंने उन मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिनमें महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी में घरेलू हिंसा का सामना कर रही थीं।
विज्ञापन


खुशबू पाटनी ने ज्वलंत मुद्दों पर रखी अपनी बात
खुशबू पटानी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने दहेज, सामाजिक दबाव और महिलाओं से शादी में लगातार समझौता करने की उम्मीदों पर चल रही बहस पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

Disha Patanis sister Khushboo slams dowry abuse after Noida Bhopal deaths says do not marry if you do not have
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
खुशबू पाटनी की लड़कियों से की अपील
खुशबू ने बताया है कि लड़कियां सबसे ज्यादा अपने पति से प्रताड़ित होती हैं। ऐसे में उन्होंने महिलाओं से एक अपील की है। खुशबू ने लड़कियों से कहा है कि शादी करने के मामले में दखल दें। वह उस लड़के से शादी ना करें जो अपने माता-पिता को दहेज के लिए मना ना कर सके। कोई भी प्रॉपर्टी अपने नाम पर ही दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं, तो शादी ना करें, सिंगल रहें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)




खुशबू पाटनी की लड़कों से अपील
खुशबू पाटनी ने लड़कों से अपील की है कि अगर उनके पास घर नहीं है, तो शादी ना करें। अगर उनके पास पैसा नहीं है तो शादी ना करें। अगर घर नहीं हो तो घर जमाई बन जाएं।

Rakul Preet Singh: 'जिंदगी बहुत लंबी है', रकुल प्रीत सिंह ने रिश्ते में धोखे पर रखी बात


 

Disha Patanis sister Khushboo slams dowry abuse after Noida Bhopal deaths says do not marry if you do not have
खुशबू पाटनी - फोटो : Instagram/khushboo_patani
खुशबू पटानी कौन हैं?
खुशबू पाटनी भारतीय सेना की एक पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने कथित तौर पर मेजर के पद से रिटायरमेंट लिया था। वह सोशल मीडिया पर एक फिटनेस कोच और इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर फिटनेस से जुड़ा कंटेंट, समाज सेवा के काम और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में हुआ ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर का निधन
आपको बता दें कि भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई को मौत हो गई थी। रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई थी।
वहीं उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव से ताल्लुक रखने वाली दीपिका नागर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed