{"_id":"6602bb3f6962921cd10afb1f","slug":"disha-patani-reaction-on-tiger-shroff-and-akshay-kumar-upcoming-movie-bade-miyan-chote-miyan-says-cant-wait-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर की फिल्म के ट्रेलर पर दिशा पाटनी ने दी प्रतिक्रिया, खुशी में लिखी ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर की फिल्म के ट्रेलर पर दिशा पाटनी ने दी प्रतिक्रिया, खुशी में लिखी ये बात
Tue, 26 Mar 2024 05:48 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:48 PM IST
सार
दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में ट्रेलर के प्रति उत्साह जताया है। उन्होंने ट्रेलर के लिंक के साथ फिल्म का पोस्टर साझा किया है।
विज्ञापन
दिशा पाटनी, बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। इसमें दर्शकों के लिए एक्शन का भरपूर डोज रखा गया है, जिसने फिल्म के प्रति उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। टाइगर और अक्षय के फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन भी सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के रिएक्शन ने। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
फिल्म देखने को बेकरार दिशा
दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में ट्रेलर के प्रति उत्साह जताया है। उन्होंने ट्रेलर के लिंक के साथ फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'स्क्रीन पर आप लोगों को धमाका करते देखने का बेसब्री से इंतजार है'। फिल्म में टाइगर और अक्षय कुमार लीड भूमिका निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन
Bollywood Film: बिना गाने के बनीं इन फिल्मों ने मचाया धमाल, दमदार कहानी के दम पर जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
विज्ञापन
ब्रेकअप के बाद बरकरार है दोस्ती
बता दें कि एक वक्त पर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के अफेयर की चर्चा बी-टाउन में खूब रहीं। फिलहाल दोनों के रास्ते जुदा हो चुके हैं। हालांकि, दिशा और टाइगर, दोनों ने ही कभी अपने रिलेशनशिप या ब्रेकअप की खबरों पर कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। सार्वजनिक रूप से दोनों ने न कभी अफेयर को स्वीकार किया और न ही ब्रेकअप की पुष्टि की। ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती कायम है।
Villains: जब खलनायकों ने किया फिल्मों के 'नाम' पर कब्जा, विलेन के सामने फीकी पड़ी इन अभिनेताओं की हीरोगिरी
ईद के मौके पर होगी रिलीज
बड़े मियां छोटे मियां अगले महीने ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं। इनके अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय भी नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को दस्तक देगी।
Kangana Ranaut: कंगना पर की गई टिप्पणी पर नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया, महिला आयोग पर खड़े किए सवाल