Bollywood Film: बिना गाने के बनीं इन फिल्मों ने मचाया धमाल, दमदार कहानी के दम पर जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
द लंच बॉक्स
द लंच बॉक्स एक बेहतरीन फिल्म है। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन गुनीत मोंगा ने किया था। फिल्म में इरफान खान, निमरित कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी बेहतरीन फिल्म में एक भी गाना नहीं है। द लंच बॉक्स में फिल्म साजन के एक गाने को इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका कोई अपना ओरिजिनल सॉन्ग नहीं है।
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की जोरदार फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों ही कलाकारों के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी। ब्लैक का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में भी कोई गाना नहीं है, क्योंकि यह फिल्म एक देखने और सुनने में अक्षम लड़की पर केंद्रित थी, जिसका किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी
अ वेडनेसडे
अ वेडनेसडे यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। उस वक्त की यह एक सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसका निर्देशन बहुत बेहतरीन था। यह एक आम इंसान की कहानी को दिखाती है, कि जब वह सिस्टम से परेशान हो जाता है तो किस तरह से इंसाफ के लिए कदम उठाता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने मुख्य किरदार अदा किया था। इस बेहतरीन फिल्म में भी कोई गाना नहीं है।
BMCM Trailer: 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय-टाइगर के एक्शन ने मचाया धमाल
भूत
साल 2003 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म भूत लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, अजय देवगन, नाना पाटेकर जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। इस बेहतरीन हॉरर फिल्म में भी कोई गाना नहीं है।
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रण में दिखेगा इन सितारों का जलवा, ग्लैमर छोड़ जमीं पर उतरेंगे सेलेब्स