फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Neeraj Ghaywan Praises Janhvi Kapoor Says People Shocked After Watching Her Acting In Homebound

Janhvi Kapoor: ‘होमबाउंड में जान्हवी को देखकर चौंक जाएंगे दर्शक’, निर्देशक नीरज घेवन ने की अभिनेत्री की तारीफ

Thu, 22 May 2025 10:14 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 22 May 2025 10:14 AM IST
सार

Neeraj Ghaywan: ‘होमबाउंड’ फिल्म के निर्देशक नीरज घेवन ने फिल्म की अभिनेत्री जान्हवी कपूर के काम को लेकर बड़ा दावा किया है। जानिए उन्होंने जान्हवी को ट्रोल करने वालों को लेकर क्या कहा।

विज्ञापन
Director Neeraj Ghaywan Praises Janhvi Kapoor Says People Shocked After Watching Her Acting In Homebound
नीरज घेवन और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ की कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई। यहां फिल्म की काफी सराहना हुई और स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म को मिली सराहना से फिल्म की कास्ट और निर्देशक नीरज घेवन भावुक भी हो गए। अब नीरज घेवन ने फिल्म में जान्हवी कपूर के कास्ट किए जाने पर बात की। नीरज का कहना है कि इस फिल्म के बाद जान्हवी को लेकर लोगों की धारणा बदल जाएगी।

विज्ञापन

'होमबाउंड में दिखेगी जान्हवी की असली क्षमता'
वैरायटी के साथ हलिया बातचीत में होमबाउंड के निर्देशक नीरज घेवन ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात की। इस दौरान जान्हवी को लेकर उन्होंने कहा, “जान्हवी को बहुत ट्रोल किया गया, लेकिन जब लोग यह फिल्म और उनकी असली क्षमता देखेंगे, तो वे यह देखकर चौंक जाएंगे। वह वास्तव में किसी और चीज से बनी हैं। मैंने उन्हें भीमराव अंबेडकर की ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’ पढ़ने के लिए दिया और वह उन स्पष्ट अंतरों को समझने की कोशिश करने लगीं, जिनके साथ हम एक साथ रहते हैं।”

विज्ञापन

नीरज के साथ फिल्म की वर्कशॉप को थेरेपी की तरह मानती हैं जान्हवी
इसी बातचीत के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी जान्हवी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “जान्हवी ने फिल्म के लिए नीरज के साथ 10 दिनों की वर्कशॉप की, जो उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्हें लगा कि वह नीरज के साथ 10 दिनों की थेरेपी में थीं और वह ठीक हो गईं। अब भी वह कहती हैं कि होमबाउंड के सेट पर बिताए गए वो 7-8 दिन उनके लिए फिल्म के सेट पर बिताए गए सबसे अच्छे दिन होंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Cannes 2025: ईशान-जाह्नवी की फिल्म ‘होमबाउंड’ को मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन, वीडियो हो रहा वायर

Director Neeraj Ghaywan Praises Janhvi Kapoor Says People Shocked After Watching Her Acting In Homebound
ईशान खट्टर और विशाल जेठवा - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी आएंगे नजर
नीरज घेवन द्वारा निर्देशित ‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक छोटे से उत्तर भारतीय गांव के दो बचपन के दोस्तों के जीवन की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। कान में फिल्म को सराहना मिलने के बाद अब दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए और भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed