फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   director Imtiaz Ali used to wait for Madhubala ghost to come to her bungalow wants to make a horror film

Imtiaz Ali: मधुबाला के बंगले में उनके भूत के आने का इंतजार करते थे इम्तियाज अली, बनाना चाहतें हैं हॉरर फिल्म

Fri, 31 May 2024 12:28 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 12:28 PM IST
सार

हाल ही में, इम्तियाज अली यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में आए तो उसमें भूत-प्रेत पर बात चल पड़ी। बातचीत के दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला के बंगले से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।

विज्ञापन
director Imtiaz Ali used to wait for Madhubala ghost to come to her bungalow wants to make a horror film
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

विस्तार

अपनी रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले इम्तियाज अली एक हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं। हॉरर फिल्म का सीधा-सादा मतलब तो यही है कि जिसे देखकर लोगों को डर लगे, लेकिन इम्तियाज की सोच थोड़ी अलग है। वो हॉरर फिल्म बनाने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन केवल लोगों को डराने के लिए नहीं। उनका कहना है कि फिल्म में कुछ गहरी बात होनी चाहिए। दरअसल, इम्तियाज अली एक पॉडकास्ट में ये सारी बातें कह रहे थे। अपनी बातचीत में उन्होंने मधुबाला के घर में शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।
विज्ञापन

Mr. & Mrs. Mahi Review: माही के किरदार में जान्हवी ने जड़ा सिक्सर, शरण ने समझाई प्रेम की सनातनी परिभाषा

विज्ञापन

मधुबाला के बंगले में रहता है उनका भूत!
हाल ही में, इम्तियाज अली यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में आए तो उसमें भूत-प्रेत पर बात चल पड़ी। इम्तियाज अली ने बताया कि एक बार उन्होंने मधुबाला के बंगले में शूटिंग की थी। उस बंगले के बारे में कहा जाता है कि वहां मधुबाला का भूत रहता है। जब इम्तियाज उस घर में शूट कर रहे थे तो वो रात को एक अंधेरे कोने में चले जाते थे और सोचते रहते थे कि मधुबाला का भूत आएगा या नहीं। इस बातचीत में उन्होंने यह भी साफ किया कि वो आत्माओं में यकीन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने उनकी चोट को नकली बताने वाले ट्रोल को लताड़ा, बोलीं- मजाक उड़ाने से पहले अगर...

'मधुमती' है पसंदीदा हॉरर फिल्म
इम्तियाज अली एक बार पहले भी इस बात को बता चुके हैं। मौका था मधुबाला की 89वीं जयंती का, जब इम्तियाज ने मधुबाला की फोटो साझा करते हुए इसी किस्से के बारे में बताया था। वहीं, ताजा बातचीत में उन्होंने बताया कि पहले मधुबाला के बंगले में शूटिंग करने की इजाजत नहीं मिला करती थी। बातचीत के दौरान इम्तियाज ने अपनी पसंदीदा हिंदी हॉरर फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें 'मधुमती' बहुत पसंद है। अपने अगले काम को लेकर निर्देशक ने कहा कि उनका नया प्रोजेक्ट संस्मरण पर आधारित होगा।

Anjali: नंदमुरी बालकृष्ण के धक्का देने के मामले पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी, कहा, "उन्होंने कार्यक्रम में आकर.."


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed