Anjali: नंदमुरी बालकृष्ण के धक्का देने के मामले पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी, कहा, "उन्होंने कार्यक्रम में आकर.."
फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान नंदमुरी बालकृष्ण ने अंजलि को धक्का दे दिया था। इस मामले को लेकर उनकी खूब आलोचना की गई थी। अब इस मसले पर अंजिल ने चुप्पी तोड़ ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा अभिनेत्री अंजलि को धक्का देने के मामले पर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस मसले पर खुद अंजलि की ओर से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण के व्यवहार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया है।
नंदमुरी बालकृष्ण की जमकर हुई थी आलोचना
अंजलि की प्रतिक्रिया को जानने से पहले एक बार फटाफट इस मामले को समझ लेते हैं। यह घटना फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान हुई थी। नंदमुरी बालकृष्ण इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मंच पर अभिनेत्री अंजलि को ध्क्का दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही बालकृष्ण यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की गई। हालांकि, इस वीडियो में धक्का लगने के बाद भी अंजलि को हंसते हुए देखा जा सकता है।
Kalki 2898 AD: कब रिलीज होगा कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर? इस तारीख को लेकर अटकलें तेज
अंजलि ने दिया बालकृष्ण को धन्यवाद
इस घटना पर लोगों की आलोचनाओं से इतर अंजलि की कुछ और ही प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं बालकृष्ण गारू को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्री-रिलीज कार्यक्रम में आकर इसकी शोभा बढ़ाई। मैं कहना चाहूंगी कि बालकृष्ण गारू और मैंने हमेशा एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा है और हम लंबे समय से एक अच्छी दोस्ती साझा करते हैं। उनके साथ फिर से मंच साझा करना अद्भुत था।" अंजलि ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।
I want to thank Balakrishna Garu for gracing the Gangs of Godavari pre-release event with his presence.
— Anjali (@yoursanjali) May 30, 2024
I would like to express that Balakrishna garu and I have always maintained mutual respect for eachother and We share a great friendship from a long time. It was wonderful to… pic.twitter.com/mMOOqGcch2
एक्शन फिल्म है 'गैंग्स ऑफ गोदावरी'
'गैंग्स ऑफ गोदावरी' में अंजलि के अलावा विश्वक सेन, नेहा शेट्टी और साई कुमार ने भी अभिनय किया है। इसका निर्देशन कृष्णा चैतन्य ने किया है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्माण सूर्यदेवरा नागा वामसी, एस. राधा कृष्ण और साई सौजन्य ने किया है।
Kota Factory S 3 Release Date: इस दिन रिलीज होगा ‘कोटा फैक्ट्री’ का अगला सीजन, आप भी सीखिए बॉडमास फॉर्मूला