फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Anurag Kashyap Called Streaming Giants Worse Than Television

Anurag Kashyap: इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को बताया टीवी से भी बदतर, अनुराग बोले- ‘वे आपको बेवकूफ बना रहे हैं’

Fri, 16 May 2025 02:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 May 2025 02:56 PM IST
सार

अनुराग कश्यप अक्सर ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में इस निर्देशक ने कुछ नामी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर निशाना साधा है, इन्हें टेलीविजन से भी बदतर बता दिया। जानिए, कौन से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को अनुराग ने निशाना बनाया और इसके पीछे क्या कारण है? 

विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Called Streaming Giants Worse Than Television
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

अनुराग कश्यप बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, वेब सीरीज की दुनिया में भी वह ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज को निर्देशित कर चुके हैं। हाल ही में अनुराग का गुस्सा कुछ नामी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फूटा है। इनमें से कुछ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ वह पहले काम भी कर चुके हैं। जानिए, क्या बोले अनुराग कश्यप। 

विज्ञापन


सिनेमा नहीं कंटेंट बना रहे हैं 
हाल ही में द हिंदू से की गई एक बातचीत में अनुराग कहते हैं, ‘जब हमने 'सेक्रेड गेम्स' और 'लस्ट स्टोरीज' की, तब नेटफ्लिक्स भारत में आया था, हमें लगा कि यह एक अच्छा मौका है। हमने उनके साथ बहुत अच्छा काम किया। फिर धीरे-धीरे सबकुछ बदल गया। कोविड के बाद अब वे जो कर रहे हैं, वह तो टेलीविजन से भी बदतर है। आप इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जाते हैं और वे आपको बेवकूफ बना रहे हैं। आखिर में ये सभी कंपनियां चाहे नेटफ्लिक्स हो, अमेजन या एप्पल हो भारत आ रही हैं क्योंकि इन्हें हमारा डाटा चाहिए। आज के जमाने में डाटा, तेल (इंधन वाला तेल) की तरह की कीमती है।’ 
विज्ञापन

अनुराग आगे कहते हैं, ‘ये लोग हमारी अधिक से अधिक आबादी को अपना सब्सक्रिप्शन बेचना चाहते हैं। सभी लोगों तक पहुंचना चाहते हैं। वे किसी को नाराज नहीं करना चाहते। ऐसे में ये लोग सिनेमा नहीं बनाना चाहते, बस कंटेंट बना रहे हैं। ये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस बात से खुश हैं कि लोग सड़क पर चलते हुए फोन में इनके शो देख रहे हैं।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग के गुस्से की ये है असल वजह 
अनुराग कश्यप ने कुछ वक्त पहले खुलासा किया था कि उनकी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 3’ को नेटफ्लिक्स ने रद्द कर दिया था। दरअसल, सीरीज ‘तांडव’ को मिली आलोचना के बाद नेटफ्लिक्स ने यह फैसला लिया था। इसके अलावा ‘मैक्सिमम सिटी’ नाम का एक प्रोजेक्ट अनुराग कर रहे थे, उसे भी रद्द कर दिया गया है। यही कारण है कि अनुराग नामी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से नाराज हैं। 


अनुराग कश्यप अभिनय में भी उतर चुके हैं 
पिछले कुछ समय से अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ रिलीज का इंतजार रही है, इस बात से वह काफी दुखी हैं। इसके अलावा वह मुंबई छोड़कर अब दक्षिण भारत में जाकर रहने लगे हैं। इन दिनों साउथ की कई फिल्मों में विलेन के रोल में भी नजर आ रहे हैं। साउथ फिल्म ‘महाराजा(2024)’ में वह नजर आए थे, इसमें भी नेगेटिव रोल अनुराग ने किया था। इस साल भी वह कुछ साउथ की फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं।  


 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed