फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dino Morea Admits Breakup With Bipasha Basu Was Very Tough

Dino Morea Bipasha Basu: बिपाशा से ब्रेकअप के बाद इस फिल्म में काम करना हो रहा था मुश्किल, डीनू ने कुबूली बात

Thu, 13 Mar 2025 02:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 13 Mar 2025 02:02 PM IST
सार

Dino Morea Bipasha Basu: डीनू मौर्या ने बताया है कि वह जब बिपाशा बसु से अलग हो रहे थे तो उनके साथ क्या दिक्कतें हुईं थीं। उन्होंने बताया कि वह किस तरह से बाद में एक अच्छे दोस्त बन गए।

विज्ञापन
Dino Morea Admits Breakup With Bipasha Basu Was Very Tough
बिपाशा डीनू - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

अभिनेता डीनू मौर्या ने माना है कि बिपाश बसु के साथ ब्रेकअप करना उन्हें बहुत भारी पड़ा था। दोनों दोस्तों के जरिए मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया था। उन्होंने एक दूसरे को 1996 में डेट करना शुरू किया था। लेकिन साल 2002 में आई फिल्म 'राज' में वह एक-दूसरे से अलग हो गए।

विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद शूटिंग करना हो रहा था मुश्किल
हाल ही में एक इंटरव्यू में डीनू मौर्या ने बिपाशा के साथ ब्रेकअप को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ही बिपाशा से अलग होने का फैसला किया था। डीनू ने बताया कि अभिनेत्री को इस स्थिति से निपटने में बहुत मुश्किल हो रही थी। ब्रेकअप के तुरंत बाद उनके लिए 'राज' की शूटिंग करना आसान नहीं था।
यह खबर भी पढ़ें: Nimrat Kaur: निमरत कौर के अलावा दीपिका, प्रियंका और इन सितारों ने तय किया बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर, जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

Dino Morea Admits Breakup With Bipasha Basu Was Very Tough
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा को हो रही थी सबसे ज्यादा परेशानी
डीनू मौर्या ने पिंकविला को बताया कि 'राज फिल्म बनाने के दौरान बिपाशा और हम ब्रेकअप कर रहे थे। आप यकीन मानें वह हम थे जो अलग होना चाहते थे क्योंकि मेरे साथ कुछ दिक्कतें थीं। बिपाशा को इससे बहुत दिक्कत हो रही थी। मैं देख रहा था कि वह हर दिन कमजोर हो रही थी। मैं ये देख नहीं पा रहा था कि वह मेरे ही सामने परेशान है जिसकी मैं कभी बहुत फिक्र करता था।'
यह खबर भी पढ़ें: John Abraham Movies: जॉन अब्राहम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, क्या 'द डिप्लोमैट' दिखा पाएगी कमाल?

विज्ञापन

सालों बाद बन गए अच्छे दोस्त
डीनू ने बताया कि यह मुश्किल वक्त था इसके बावजूद हमें पता था कि वक्त जख्मों को भर देगा। हम दोनो दुखी थे लेकिन हमें अलग होना था। आखिरकार हम अलग हुए। कुछ सालों के बाद रिश्ते की कड़वाहट कम हो गई और हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए। हमारे बीच एक ऐसा वक्त आया जब हमने कहा कि हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजारा, अब हम दोनों दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed