फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh shared met gala bts video and blamed shakira for getting late

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने शेयर की मेट गाला की बीटीएस वीडियो, कहा- शकीरा की वजह से हुए लेट

Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
सार

Diljit Dosanjh Met Gala: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला की बीटीएस वीडियो शेयर की। अभिनेता ने इस वीडियो में अपने मेट गाला सफर को समेटा है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh shared met gala bts video and  blamed shakira for getting late
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में मेट गाला में शिरकत की। वह पगड़ी पहनकर मेट गाला में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गए। अब दिलजीत ने मेट गाला कार्यक्रम से एक एक बीटीएस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अभिनेता ने दिखाया है कि आखिर उनका लुक कैसे तैयार हुआ?
विज्ञापन


फैशन डिजाइनर ने की तारीफ
बीटीएस वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपने नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग से मुलाकात करते हुए दिखाई देते हैं। जब वह पहली बार ड्रेस देखते हैं तो वह काफी उत्साहित हो जाते हैं। अभिनेता बताते हैं कि उनकी टोपी के पीछे लिखी पंजाबी वर्णमाला उनकी पोशाक का 'हाइलाइट' है। गायक की प्रशंसा करते हुए फैशन डिजाइनर प्रबल कहते हैं, ‘मुझे उनका काम पसंद है। वह सबसे बड़े भारतीय सितारों में से एक हैं, जो अपनी पहचान से समझौता किए बिना पश्चिमी दुनिया में छाए हुए हैं। वह अपनी पहचान के प्रति सच्चे हैं। मेरे सभी दोस्त उन्हें पसंद करते हैं।’ इसके बाद दिलजीत कहते हैं, ‘हमारी ड्रेस सबसे अच्छी होने वाली है।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sitare Zameen Par: आमिर खान के लिए बढ़ीं मुश्किलें, इसलिए शुरु हुई 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्ती करते हुए नजर आए दिलजीत
वीडियो में दिलजीत दोसांझ खूब मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं। वह कैमरे के सामने अपने फोन पर 11:11 का साइन भी दिखाते हैं। अगले क्लिप में दिलजीत दोसांझ तैयार होते हुए भी नजर आते हैं। महाराजा से प्रेरित ड्रेस के साथ दिलजीत आभूषण पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलजीत ने मेट गाला में हाथीदांत शेरवानी से प्रेरित सूट पहनकर पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)



यह खबर भी पढ़ें: Vijay Raaz: यौन उत्पीड़न मामले में विजय राज को बड़ी राहत, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

मेट गाला पर पंजाब 
दिलजीत दोसांझ ने तैयार होते समय यह भी कहा कि अगर यह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होती तो हम जीत जाते। वैश्विक मंच पर पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं मेट गाला रेड कार्पेट पर पंजाब को लाने की कोशिश कर रहा हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत देर हो चुकी है। यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। कई कलाकारों ने कोशिश की लेकिन चीजें अपने समय पर होती हैं। हमारी संस्कृति बहुत समृद्ध है। भारत से कई प्रेरणाएं ली गई हैं और पूरी दुनिया में फिर से बनाई गई हैं।’ 

शकीरा की वहज से हुए लेट
वहीं, जब दिलजीत से पूछा गया कि वह मेट गाला रेड कारपेट पर किस सेलिब्रिटी से मिलने के लिए उत्साहित हैं? तो उन्होंने कहा, ‘मुझे गलत मत समझिए लेकिन मैं उत्साहित हूं कि हर कोई मुझे देखेगा।’ वीडियो में दिलजीत दोसांझ को एक कमरे में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जहाँ निकोल शेर्जिगर और टेसा थॉम्पसन जैसी अन्य हस्तियां अपना फोटोशूट करवा रही हैं। निकोल ने दिलजीत के लुक की तारीफ भी की। बाद में, दिलजीत ने खुलासा किया कि शकीरा ने सभी को देर करा दी, क्योंकि उसकी ड्रेस का जिपर टूट गया था। उन्होंने कहा, ‘वे हमें मुख्य क्षेत्र में नहीं ले जा रहे हैं, सारा एक्शन बैकस्टेज पर ही हो रहा है। हमें स्टेज पर ले जाओ। मुझे लगता है कि शकीरा की जिप टूट गई है, इसलिए हम देर से आए हैं। मुझे पता था कि शकीरा की वजह से हम देर से पहुँचेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed