फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Did samantha ruth prabhu and raj nidimoru dating each other actress manager call it rumours

Samantha Ruth Prabhu: क्या शादीशुदा मर्द के साथ रिलेशनशिप में हैं सामंथा? उनके रिश्ते को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 16 May 2025 02:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 16 May 2025 02:43 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के अफेयर्स की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि वह शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि, अब इस पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जानिए। 

विज्ञापन
Did samantha ruth prabhu and raj nidimoru dating each other actress manager call it rumours
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब कई दिनों से उनका नाम एक फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ जोड़ा जा रहा हैं। अफवाह है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात ने एक्ट्रेस के फैंस के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। कुछ समय पहले इन दोनों को साथ भी देखा गया था। हालांकि, अब दोनों के रिश्तों लेकर खुलासा हुआ है, जो सब कुछ साफ कर देगा। आइए जानते हैं कि क्या है वो अपडेट। 

विज्ञापन


क्या दोनों कर रहे एक-दूसरे को डेट?
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के बीच अफेयर्स की खबरें चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सब अफवाहों को दूर करते हुए अभिनेत्री की मैनेजर ने कहा कि ये सारी खबरे सिर्फ अफवाह हैं, इसका सच से कोई लेना देना नहीं है। राज और समंथा एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही घर खरीदने वाली बातें भी अफवाह हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखी छोटे शहरों की झलक, कहानी का बने अहम हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या राज निदिमोरू एक बच्चे के पिता हैं?
दोनों के रिश्तों के बारे में कई दिनों से अफवाह चल रही है। पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि राज निदिमोरू ने साल 2002 में अपनी पूर्व पत्नी से श्यामली से तलाक ले लिया था और वह सामंथा के साथ लिव-इन में रहना चाहते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के जरिए कहा गया था कि उनकी एक बेटी भी हैं। हालांकि, ये सारी खबरें मात्र अफवाह निकली कि वो शादीशुदा तो हैं लेकिन एक्स वाइफ से उनकी कोई बेटी नहीं है। इसके अलावा सामंथा पर राज की शादी तुड़वाने का आरोप भी लगाया जाता है, जो झूठ है। 

यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: ‘हैप्पी बर्थडे पुत्तर’, विक्की के जन्मदिन पर पिता शाम कौशल ने शेयर किया प्यारा वीडियो

सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रूथ प्रभु को आखिरी बार निर्देशक राज और डीके की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वहीं अब अभिनेत्री ‘रक्त ब्रह्मांड’ और तेलुगु फिल्म ‘बंगारम’ पर काम कर रही हैं। सामंथा ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत पहली फिल्म ‘सुभम’ बनाई है। इसमें उन्होंने एक कैमियो भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed