फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar song enters Guinness World Records rapper Flipperachi shares video

दुनियाभर में छा गया 'धुरंधर' का गाना 'Fa9la', बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; रैपर ने दी जानकारी

Sat, 31 Jan 2026 01:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Jan 2026 01:07 PM IST
सार

Dhurandhar Song: फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'फासला' (Fa9la) के सिंगर को बड़ी कामयाबी मिली है। उनके गाने 'फासला' ने 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में जगह बना ली है।

विज्ञापन
Dhurandhar song enters Guinness World Records rapper Flipperachi shares video
फ्लिपराची - फोटो : इंस्टाग्राम@gwrarabia

विस्तार

बहरीन के रैपर फ्लिपराची के गाने 'फासला' (Fa9la) ने एक रिकॉर्ड बनाया है। 'धुरंधर' फिल्म के इस गाने ने आधिकारिक तौर से 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में जगह बना ली है। रैपर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guinness World Records Arabia (@gwrarabia)


'फासला' ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'फासला' (Fa9la) पहले ही भारत में काफी मशहूर है। इसने रैपर फ्लिपराची को भारत में रातोंरात स्टार बना दिया। जब यह गाना आया था तब, हर शख्स की जबान पर यही गाना था। अब इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है।

मलाइका अरोड़ा ने अलग अंदाज में दी बहन को जन्मदिन की बधाई, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

रैपर का रिएक्शन
'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम आने पर फ्लिपराची काफी खुश हैं। उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह बहुत अच्छा एहसास है। यह गाना उस भाषा (हिंदी) में मशहूर हुआ, जिसमें इसे गाया नहीं गया। मुझे बताया गया कि गाना चार अलग-अलग चार्ट्रस में टॉप पर है।' 

Dhurandhar song enters Guinness World Records rapper Flipperachi shares video
धुरंधर - फोटो : X
टॉप पर पहुंचा Fa9la
ख्याल रहे कि Fa9la गाना बिलबोर्ड अरबिया की तरफ से बनाए गए चार्ट्स 'टॉप 100 आर्टिस्ट', 'हॉट 100 गाने', 'टॉप 50 खलीजी' और 'टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप' में टॉप पर पहुंच गया। भारत में ये गाना कई प्लेटफॉर्म्स पर टॉप पर रहा। इस गाने के रिलीज होने के बाद यह काफी मशहूर हुआ। कई लोगों ने इस पर रील्स बनाईं।

कब रिलीज हुई 'धुरंधर'?
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2026 को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म ने भारत में 836 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed