फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharamveer 2 released tagline 'No forgiveness for betraying Hindutva' Eknath Shinde image as Hindutva leader

धर्मवीर-2: 'हिंदुत्व के साथ गद्दारी की माफी नहीं' टैगलाइन से रिलीज हुई फिल्म; नजर आई शिंदे की हिंदुत्ववादी छवि

Fri, 27 Sep 2024 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Sep 2024 09:36 PM IST
सार

धर्मवीर 2 फिल्म पहले 9 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन राज्य में शुरू भारी बारिश के कारण इस फिल्म की रिलीज तारीख 27 सितंबर 2024 तय की गई। हालांकि, यह संयोग ही है कि शुक्रवार को जब यह फिल्म रिलीज हुई उस समय भी मुंबई महानगर सहित राज्य के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश जारी है। 

विज्ञापन
Dharamveer 2 released tagline 'No forgiveness for betraying Hindutva' Eknath Shinde image as Hindutva leader
Dharamveer 2 - फोटो : X

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की जीवनी पर बनी फिल्म धर्मवीर, मुकाम पोस्ट ठाणे का दूसरा भाग 'धर्मवीर-टू' शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। फिल्म का टैगलाइन है- 'हिंदुत्व के साथ गद्दारी की माफी नहीं'। फिल्म में एकनाथ शिंदे को हिंदुत्ववादी नेता की छवि को पेश किया गया है।

विज्ञापन


धर्मवीर 2 फिल्म पहले 9 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन राज्य में शुरू भारी बारिश के कारण इस फिल्म की रिलीज तारीख 27 सितंबर 2024 तय की गई। हालांकि, यह संयोग ही है कि शुक्रवार को जब यह फिल्म रिलीज हुई, उस समय भी मुंबई महानगर सहित राज्य के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश जारी है। 
विज्ञापन


फिल्म के पहले भाग में आनंद दिघे की कहानी को दिखाया गया था कि उन्होंने कैसे शिवसेना को ठाणे में खड़ा किया। वहीं, शिंदे को भी कट्टर शिवसैनिक के रुप में पेश किया गया था, लेकिन इस बार फिल्म में मुख्यमंत्री शिंदे की मजबूत छवि पेश की गई है। धर्मवीर टू में यह भी दिखाया गया है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार आने के बाद पालघर साधु हत्याकांड, तीन तलाक और कोरोना के दौरान हुए किस तरह भ्रष्टाचार हो रहा था, जिसको लेकर एकनाथ शिंदे कितने व्यथित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते किस तरह सांसदो, विधायकों और आम शिवसैनिकों के लिए उनके आवास मातोश्री में प्रवेश मुश्किल हो गया था। कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार में शिंदे की पीड़ा को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी यह भी है कि आखिरकार, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच क्या हुआ था जिसके कारण उन्हें विद्रोह करना पड़ा। फिल्म में शिंदे की छबि कुछ इस तरह पेश की गई है जिसकी चर्चा राज्य में होगी और विधानसभा चुनाव में भी इसका असर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed