फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanush And Kriti Sanon Starrer Tere Ishk Mein Trailer Release It Shows Intense Love Story

Tere Ishk Mein Trailer: प्यार, गुस्सा और जुनून की कहानी लेकर आए धनुष और कृति, तेरे इश्क में का ट्रेलर रिलीज

Fri, 14 Nov 2025 08:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 14 Nov 2025 08:35 PM IST
सार

Tere Ishk Mein Trailer Release: धनुष और कृति सेनन की इंटेंस लव स्टोरी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ बताता है। जानिए कैसा है ट्रेलर…

विज्ञापन
Dhanush And Kriti Sanon Starrer Tere Ishk Mein Trailer Release It Shows Intense Love Story
तेरे इश्क में ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ‘सैयारा’ में जहां प्यार में डूबे आशिक की कहानी देखने को मिली थी, वहीं ‘तेरे इश्क में’ में एक जुनूनी लव स्टोरी दिखाई जाएगी। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास…

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रेलर में दिखा क्या कुछ?
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है धनुष के किरदार शंकर से जो कि फ्लाइंग लेफ्निेंट हैं और उनकी मुलाकात कृति सेनन से होती है। इसके बाद कहानी पीछे जाती है जहां शंकर बहुत एग्रेसिव, हिसंक और गुस्से वाला इंसान है लेकिन जैसे ही वो कृति के सामने आता है, सबकुछ भूल जाता है। उसे इश्क हो जाता है और वो पूरी दिल्ली फूंकने तक की बात कहता है। धनुष के किरदार को पूरी तरह से एक तरफा इश्क में पागल और जुनूनी दिखाया गया है, वहीं कृति का किरदार भी पहले तो शंकर से दूर भागता है लेकिन फिर बाद में खुद भी प्यार में पड़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dhanush And Kriti Sanon Starrer Tere Ishk Mein Trailer Release It Shows Intense Love Story
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स

28 नवंबर को होगी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। पहले इस फिल्म को 21 नवंबर को ही रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी डेट को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं इस फिल्म का प्रदर्शन काफी हद आनंद एल राय के करियर का भविष्य भी तय करेगा। क्योंकि उनकी पिछली फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं।

टीजर और गाने फैंस को आए पसंद
ट्रेलर से पहले फिल्म का टीजर और गाने रिलीज किए गए थे। टीजर को देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए थे। इस साल अब तक रिलीज हुईं दो लव स्टोरी फिल्में ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। ऐसे में अब ‘तेरे इश्क में’ इस साल रिलीज होने वाली तीसरी लव स्टोरी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पिछली दोनों फिल्मों से काफी अलग है। यह एक इंटेंस लव स्टोरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed