फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanashree Verma Life Fully Changed After Divorce With Yuzvendra Chahal Says I Do Not Care About Trolling

Dhanashree Verma: तलाक के बाद पूरी तरह से बदल गई धनश्री की जिंदगी, बोलीं- ‘ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क’

Tue, 27 May 2025 12:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 May 2025 12:16 PM IST
सार

Dhanashree Verma On Divorce: युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद पहली बार धनश्री वर्मा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Dhanashree Verma Life Fully Changed After Divorce With Yuzvendra Chahal Says I Do Not Care About Trolling
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanashree9

विस्तार

कोरियोग्राफर, अभिनेत्री और यूट्यूबर धनश्री वर्मा पिछले दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अपने तलाक को लेकर काफी चर्चाओं में रही थीं। इस दौरान उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। अब धनश्री ने चहल से तलाक के बाद अपनी जिंदगी और ट्रोलिंग को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

‘मैं हमेशा से मेहनती रही हूं’
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हालिया बातचीत में धनश्री ने तलाक के बाद अपने जीवन में आए बदलाव पर बात करते हुए कहा कि तलाक के बाद वह पूरी तरह से बदल गई हैं। साथ ही उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्होंने खुद को मजबूत बनाया है। धनश्री ने कहा, “ट्रोलिंग मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करती है क्योंकि मैंने खुद को अंदर से मजबूत कर लिया है। मैंने खुद को इस हद तक सुरक्षित रखा है कि बाहरी शोर मुझे परेशान नहीं करता। मैं हमेशा से एक मेहनती व्यक्ति रही हूं। अब मैंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदल दिया है और आंतरिक शक्ति, अनुशासन, व्यायाम और अच्छे खाने पर ध्यान केंद्रित किया है। खुद को ऐसे लोगों के साथ रखा है जो मुझे प्यार करते हैं और मेरा सम्मान करते हैं।”

विज्ञापन

‘मैंने ओर लोगों को मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया है’
अपने मुश्किल वक्त को लेकर धनश्री ने आगे कहा, “इस मुश्किल दौर में मैंने अपनी भावनाओं को अपने हुनर यानी डांस में ढालने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि मैंने और लोगों को ताकत को अपना हथियार बनाने के लिए प्रेरित किया है। मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वह है आत्मनिर्भरता का महत्व और मेरे माता-पिता ने एक मजबूत बेटी की परवरिश की है। यह कुछ नया सीखने और खुद को मजबूत बनाने का वक्त रहा। मुझे मेरे बारे में किसी भी गलत धारणा पर सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इससे केवल और अधिक अटकलें ही लगती हैं। मुझे लगता है कि प्यार जीवन का सबसे खूबसूरत पहलू है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की फिल्म का नया गाना रिलीज, धनश्री वर्मा बनी आइटम गर्ल; बिखेरा जलवा

 

Dhanashree Verma Life Fully Changed After Divorce With Yuzvendra Chahal Says I Do Not Care About Trolling
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI
2020 में युजवेंद्र चहल से की थी शादी
धनश्री वर्मा ने साल 2020 में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद इसी साल मार्च में दोनों ने तलाक ले लिया। अब दोनों के रास्ते पूरी तरह से अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed