Dhanashree: 'शादी के दूसरे महीने में ही रंगे हाथों पकड़ा', धनश्री का चहल पर बेवफाई का आरोप; दावे से मची सनसनी
Dhanashree Accuses Yuzvendra Chahal of Cheating: शो 'राइज एंड फॉल' के नए एपिसोड में धनश्री वर्मा ने अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर आरोप लगाया कि उन्हें शादी के एक साल में ही चीट किया गया था।
विस्तार
शादी के पहले साल में ही धोखा
धनश्री वर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें अपने शादी में पहले ही साल में ही धोखा मिला। शो के एक वायरल क्लिप में, जब को-कंटेस्टेंट कुब्रा सैत ने पूछा कि उन्हें कब एहसास हुआ कि यह रिश्ता काम नहीं करेगा, धनश्री ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल को विवाह के दूसरे महीने में बेवफाई करते पकड़ा। धनश्री की यह बात सुनकर कुब्रा हैरान रह गईं। धनश्री ने कहा, 'पहले साल में ही, जब मैंने उन्हें दूसरे महीने में चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।' इस खुलासे ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Bollywood Street Snap (@bollywoodstreetsnap)
शादी के बाद का अनुभव
धनश्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए विवाह में सम्मान और जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'सबके हाथ में अपनी इज़्जत होती है और जब आप शादी में होते हैं, तो आपके ऊपर दूसरे की इज्जत की जिम्मेदारी भी होती है। मैं अपने पति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करती रही, भले ही मेरे अंदर बहुत कुछ कहने की इच्छा थी।'
यह खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' का इवेंट हुआ रद्द, इस वजह से मेकर्स ने लिया फैसला; फैंस निराश
धनश्री ने ट्रोलिंग पर रखी राय
धनश्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करने के अनुभव पर भी चर्चा की। उन्होंने साफ किया कि किसी को नीचा दिखाकर अपनी छवि चमकाना सही नहीं है। उनका कहना है, 'अगर आप खुद को गुड लाइट में दिखाना चाहते हैं, तो अपने काम से दिखाएं, किसी को गिराकर नहीं।'
व्यक्तिगत जीवन और करियर
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। विवाह के कुछ ही समय बाद उनके रिश्ते में मतभेद की खबरें सामने आने लगीं। 2025 में दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया और 20 मार्च को औपचारिक रूप से तलाक हो गया। पेशेवर रूप से धनश्री वर्मा एक डेंटिस्ट, कोरियोग्राफर, डांसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर शो 'झलक दिखला जा 11' के फाइनलिस्ट तक का सफर तय किया और यूट्यूब पर डांस वीडियो के जरिए लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।