{"_id":"665c185b804220d5a903da21","slug":"devara-part-1-and-war-2-actor-jr-ntr-upcoming-movie-ntr-31-can-be-shot-in-15-countries-know-about-film-cast-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTR 31: दो-चार नहीं, बल्कि इतने देशों में हो सकती है 'एनटीआर 31' की शूटिंग, कलाकारों के नाम पर बना हुआ सस्पेंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
NTR 31: दो-चार नहीं, बल्कि इतने देशों में हो सकती है 'एनटीआर 31' की शूटिंग, कलाकारों के नाम पर बना हुआ सस्पेंस
Sun, 02 Jun 2024 12:30 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:30 PM IST
सार
जूनियर एनटीआर अपनी आने वाली फिल्मों 'एनटीआर 31', 'वॉर 2' और 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'एनटीआर 31' की शूटिंग इसी साल अगस्त महीने में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
फिल्म 'एनटीआर 31'
- फोटो : एक्स/इंस्टाग्राम MythriOfficial/jrntr
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें एक फिल्म है- 'वॉर 2', जिससे वो अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी अभिनय कर रहे हैं। इसकी शूटिंग पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा जूनियर एनटीआर 'एनटीआर 31' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
Riteish-Genelia: बेटे राहिल के जन्मदिन पर उमड़ा रितेश-जेनेलिया का प्यार, पोस्ट साझा कर कही ये बात
विज्ञापन
15 देशों में हो सकती है शूटिंग
'एनटीआर 31' पर पिछला बड़ा अपडेट जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर आया था। उस वक्त निर्माताओं ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त के महीने में शुरू हो जाएगी। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर एक चर्चा चल पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनटीआर 31' को लगभग 15 देशों में शूट किया जाएगा। इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur: अनन्या से ब्रेकअप की खबरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कौन क्या बोल रहा है इससे मुझे...
प्रशांत नील करेंगे डायरेक्ट
'एनटीआर 31' एक अस्थाई नाम है। निर्माताओं द्वारा फिल्म के आधिकारिक नाम की घोषणा अभी बाकी है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील करेंगे। जूनियर एनटीआर इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इसका निर्माण एनटीआर आर्ट्स और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 'एनटीआर 31' में कई बड़े कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। पिछले दिनों एक चर्चा भी चली थी कि रश्मिका मंदाना को मुख्य भूमिका के लिए चुना जा सकता है।
Sonakshi Sinha Birthday: 'हीरामंडी' में फरदीन-रेहाना बन जीता दिल, इन अभिनेत्रियों को मानती हैं अपना रोल मॉडल
सबसे पहले 'देवरा: पार्ट 1' होगी रिलीज
'वॉर 2' और 'एनटीआर 31' के अलावा जूनियर एनटीआर जल्द ही 'देवरा: पार्ट 1' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सैफ अली खान ने भी काम किया है।
Indian 2 Music Launch: शानदार अंदाज में हुआ 'इंडियन 2' का ऑडियो लॉन्च, कमल और मौनी ने लूट ली महफिल