फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deva first song Bhasad Macha out shahid kapoor killer dance with pooja hegde in track voiced by Mika Singh

Deva: शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर मचाया 'भसड़', 'देवा' के पहले गाने में पूजा संग अभिनेता ने दिखाए किलर मूव्स

Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' के पहले गाने 'भसड़ मचा' में अपने कातिलाना डांस मूव्स से फैंस को रोमांचित करने के लिए वापस आ गए हैं।

विज्ञापन
Deva first song Bhasad Macha out shahid kapoor killer dance with pooja hegde in track voiced by Mika Singh
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'देवा' का रोमांचक टीजर जारी करने के बाद निर्माताओं ने आज फिल्म का पहला गाना 'भसड़ मचा' रिलीज किया है। इस धमाकेदार गाने में पूजा हेगड़े भी हैं, जो शाहिद के साथ अपने सिजलिंग मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाती नजर आएंगी। यह गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है और इसने पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

विज्ञापन

फिल्म का गाना हुआ रिलीज
जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'आग लगेगी, भसड़ मचेगा। आला रे आला, देवा आला। सॉन्ग अब आ गया है। देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' पहली ही बीट से भसड़ मचा दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा हेगड़े का भी दिखा धमाल
मीका सिंह की दमदार आवाज, शाहिद कपूर के हाई-ऑक्टेन डांस और पूजा हेगड़े की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ गाने में एक शानदार ट्रीट तैयार किया गया है। शाहिद अपने दमदार पुलिस वाले अवतार में बेजोड़ स्वैग दिखाते हैं, जबकि पूजा स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में पूजा और शाहिद के किलर डांस मूव्स और उनकी कैमेस्ट्री खूब जंच रही हैं।

The Raja Saab Postpone: तय समय पर रिलीज नहीं होगी प्रभास की 'द राजा साब'! अजित की 'गुड बैड अग्ली' बनी रुकावट?

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'भसड़ मचा' को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी ने दमदार आवाज दी है। देवा का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है।यह एक्शन थ्रिलर 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed