फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dennis Quaid Penelope Ann Miller Jon Voight Starrer Reagan Biopic First Trailer Out Directed By Sean McNamara

Reagan Trailer: डेनिस क्वैड की 'रीगन' का ट्रेलर जारी, 40वें अमेरिकी राष्ट्रपति के पूरे सफर को दिखाएगी फिल्म

Sat, 25 May 2024 09:56 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 25 May 2024 09:56 AM IST
सार

सीन मैकनामारा की ये बायोपिक फिल्म 40वें अमेरिकी राष्ट्रपति पर आधारित है। यह फिल्म रीगन के बचपन से लेकर इलिनोइस के डिक्सन में हॉलीवुड और फिर व्हाइट हाउस तक के पूरे सफर को दिखाएगी।

विज्ञापन
Dennis Quaid Penelope Ann Miller Jon Voight Starrer Reagan Biopic First Trailer Out Directed By Sean McNamara
रीगन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता डेनिस क्वैड की बायोपिक फिल्म 'रीगन' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक सीन मैकनामारा की ये बायोपिक फिल्म 40वें अमेरिकी राष्ट्रपति पर आधारित है। यह फिल्म रीगन के बचपन से लेकर इलिनोइस के डिक्सन में हॉलीवुड और फिर व्हाइट हाउस तक के पूरे सफर को दिखाएगी। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है।

विज्ञापन


रोनाल्ड रीगन का पूरा सफर दिखाएगी फिल्म
डेनिस क्वैड इस फिल्म में रोनाल्ड रीगन की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत 90 साल के पेट्रोविच से होती है, जिनसे उभरते हुए रूसी नेता मिलने आते हैं, जो जानना चाहते हैं कि सोवियत यूनियन कैसे खो गया। पेट्रोविच रीगन के बारे में सब कुछ जानते हैं। वह अपने विरोधी की कहानी सुनाना शुरू करते हैं। इस कहानी की शुरुआत 1922 से होती है, जब 11 साल के रोनाल्ड रीगन अपने जीवन के पहले संकट का सामना करते हैं।
विज्ञापन


फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर
इसमें रीगन के जीवन की अहम घटनाओं को दिखाया जाएगा, जिसमें उनके बचपन में बदमाशों से उनका सामना, उनका अभिनय करियर और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड का नेतृत्व करने का समय और कम्युनिस्ट विरोधी बयानबाजी से राजनीति में उनका बढ़ता हुआ सफर दिखाया जाएगा। 'रीगन' में डेनिस क्वैड के अलावा नैन्सी रीगन के रूप में पेनेलोप एन मिल, उनकी पहली पत्नी जेन वायमन की भूमिका में मेना सुवारी नजर आएंगी। केविन डिलन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रोनाल्ड रीगन पर आधारित ये फिल्म पहले 2023 में रिलीज होनी थी। मगर कोविड महामारी के कारण फिल्म बनने में कई देरी के बाद अब ये फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए तैयार है। ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed