फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Denis Villeneuve said his break is over and now he is ready to return to start Dune Messiah

Denis Villeneuve: डेनिस विलेन्यूवे का ब्रेक खत्म, जल्द शुरू करेंगे 'ड्यून: मसीहा' की शूटिंग

Fri, 18 Oct 2024 03:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 18 Oct 2024 03:52 PM IST
सार

मशहूर निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे का कहना है कि उनका ब्रेक अब खत्म हो गया है और वह फ्रैंक हर्बर्ट की 'ड्यून' वाली दुनिया में गोते लगाने को फिर से उत्साहित हैं। वह इस यूनिवर्स की तीसरी किस्त की शूटिंग पर जल्द लौटना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Denis Villeneuve said his break is over and now he is ready to return to start Dune Messiah
डेनिस विलेन्यूवे -टिमोथी चालमेट- जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया , आईएमडीबी

विस्तार

फिल्म निर्माता डेनिस विलेन्यूवे ने कहा है कि अब उनका ब्रेक खत्म हो गया है और वह अब वह फ्रैंक हर्बर्ट की 'ड्यून' यूनिवर्स के अगले भाग को फिल्माने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने 'ड्यून: मसीहा' का जिक्र करते हुए कहा कि वह अभी लेखन पर ध्यान दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म को 'ड्यून: पार्ट थ्री' न कहने की चेतावनी दी है। फिल्म निर्माता ने कहा कि उनके हिसाब से ड्यून: पार्ट वन और पार्ट टू, दोनों एक ईकाई की तरही ही हैं और ये कहानी खत्म गई है। उन्होंने आगे कहा कि ड्यून: मसीहा की कहानी लगभग 12 साल बाद की है, जहां पार्ट टू के किरदारों को छोड़ा गया था। हालांकि, इस बार उनकी यात्रा और कहानी अलग होगी, जबकि दुनिया वही है सिर्फ परिस्थितियां नई हैं।
विज्ञापन


जल्द कैमरे के पीछे आना चाहते हैं डेनिस विलेन्यूवे 
विलेन्यूवे के मुताबिक ड्यून: मसीहा के लिए वापसी करने वाले केंद्रीय किरदार एटराइड्स के रूप में टिमोथी चालमेट हैं, जिनका फ़्रीमेन आदिवासी योद्धा चानी के रूप में जेंडाया, मार्गदर्शन करने की कोशिश करती है। निर्देशक ने कहा कि इन फिल्मों को बनने में बहुत समय लगता है, इसलिए यह कहना बेहतर नहीं है कि वह कब शूटिंग कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से, मुझे चुप रहना चाहिए।" विलेन्यूवे ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि वह पार्ट टू के बाद ब्रेक ले लेंगे और जंगलों पहाड़ों के बीच में कुछ समय बिताएंगे, लेकिन वास्तव में वो सब चीजें उनके अनुकूल नहीं थे और अब वह जल्दी से जल्दी कैमरे के पीछे वापस लौट जाएंगे। 
विज्ञापन

Bigg Boss 18: अविनाश ने नॉनवेज खाना देने से किया इनकार, घर में हुआ हंगामा, फूट-फूट कर रोने लगीं शिल्पा शिरोडकर
विज्ञापन
विज्ञापन

20-25 अक्टूबर को बड़े पर्दे वापसी करेगी 'ड्यून: पार्ट टू' 
'ड्यून: पार्ट टू' एक बेहतरीन सिनेमाई कलाकृति है, जो ब्लॉकबस्टर के रूप में पहचानी जाती है। इसकी सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें ड्यून: पार्ट टू की सफलता फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की द गॉडफादर पार्ट टू की कलात्मक और बॉक्स ऑफिस उपलब्धियों की याद दिलाती है और इसके भावनात्मक रिश्ते उन्हें डेविड लीन की लॉरेंस ऑफ अरेबिया की याद दिलाती है। दोनों ने ही सर्वश्रेष्ठ चित्र अकादमी पुरस्कार जीते हैं। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लीजेंडरी पिक्चर्स 20-25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर वापसी के लिए लॉस एंजिल्स में चुनिंदा सिनेमाघरों में ड्यून: पार्ट टू को फिर से रिलीज कर रहे हैं। 
कड़ी सुरक्षा के बीच वीकेंड का वार शूट करेंगे सलमान, बिग बॉस 18 के सेट पर हाई अलर्ट
कई अन्य परियोजनाओं पर भी दे रहे हैं ध्यान 
अपने ब्रेक और ड्यून: मसीहा की तैयारी के बीच, विलेन्यूवे कई अन्य संभावित भविष्य की परियोजनाओं पर भी नजर रख रहे हैं। इनमें स्टेसी शिफ की मिस्र की रानी की 2010 की सबसे ज्यादा बिकने वाली जीवनी पर आधारित 'क्लियोपेट्रा' फिल्म शामिल है। क्रिस्टी विल्सन-केर्न्स इसकी कहानी लिख रही हैं। विलेन्यूवे ने बताया कि ये एक बहुत ही मुश्किल और शानदार परियोजना है। उन्होंने इसे बहुत महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि पहले इसका लेखन पूरा होना चाहिए, जो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। 
Akshay Kumar: सामने आई अक्षय की इस फिल्म की रिलीज डेट, जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर होगी आधारित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed