फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Demon Slayer Infinity Castle Trilogy Faces Delayed Release Dates Makers Said We Have Not Decided Yet

Demon Slayer: डेमन स्लेयर के अगले पार्ट का कर रहे इंतजार? यहां जानिए कब रिलीज होगी ट्रिलॉजी की अगली फिल्म

Wed, 24 Sep 2025 04:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 24 Sep 2025 04:24 PM IST
सार

Demon Slayer Infinity Castle Part 2 and 3 Updates: लोकप्रिय जापानी फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ के दूसरे और तीसरे पार्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इसको लेकर एक नई अपडेट दी है। जानिए क्या है वो अपडेट?

विज्ञापन
Demon Slayer Infinity Castle Trilogy Faces Delayed Release Dates Makers Said We Have Not Decided Yet
डेमन स्लेयर - फोटो : X

विस्तार

जापानी फिल्म ‘डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा - इन्फिनिटी कैसल’ को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म ने भारत में भी अच्छी कमाई की। अब फैंस इस फिल्म के अगले पार्ट्स का भी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि फैंस का ये इंतजार लंबा होने वाला है। क्योंकि निर्माता कंपनी क्रंचरोल की ओर से आगामी पार्ट्स को लेकर कहा है कि फैंस को अभी इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

अभी आगामी पार्ट्स को लेकर नहीं है कोई प्लानिंग
क्रंचरोल के सीईओ राहुल पुरीनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन्फिनिटी कैसल फिल्मों के भविष्य पर बात की। क्रंचरोल ने खुलासा किया कि इस बहुप्रतीक्षित ट्रायोलॉजी के दूसरे और तीसरे भाग की रिलीज की तारीखें अभी भी तय नहीं हुई हैं। इसके बाद अब इस फिल्म के चाहने वालों को थोड़ी निराशा हुई है। उन्होंने पहली किस्त की अपार सफलता की सराहना की, जिसका प्रीमियर जुलाई 2025 में जापान में हुआ था और बाद में सितंबर में अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सीक्वल की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि एनीप्लेक्स और यूफोटेबल में हमारे सहयोगियों ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन

हम पर फैंस की उम्मीदों का है दबाव
राहुल पुरीनी ने आगे बताया कि इस स्तर की फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है। इस लेवल का एनिमेशन बनाने में वक्त लगता है। हम उच्च स्तरीय एनिमेशन के लिए जाने जाते हैं। इन सब बातों के साथ-साथ पहली फिल्म के रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन को बनाए रखने के भारी दबाव का मतलब है कि फैंस को अगले अध्यायों के लिए कई साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Demon Slayer And Mirai: ‘मिराय’ की बढ़िया कमाई, लाखों में सिमटी ‘डेमन स्लेयर’; 12वें दिन कितना रहा कलेक्शन

2027 और 2029 में दूसरा-तीसरा पार्ट आने की थी उम्मीद
हालांकि, अभी तक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का दूसरा भाग साल 2027 में और तीसरा भाग साल 2029 में आ सकता है। लेकिन अब मेकर्स की ओर से यह कहना कि अभी तक कोई तारीख तय नहीं, कहीं न कहीं फैंस को निराश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed