फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi High court stay on film Udaipur Files Producer Amit Jani will go to supreme court

Udaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे निर्माता अमित जानी

Fri, 11 Jul 2025 08:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Jul 2025 08:24 AM IST
सार

Amit Jani On Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Delhi High court stay on film Udaipur Files Producer Amit Jani will go to supreme court
अदयपुर फाइल्स का पोस्टर, निर्माता अमित जानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर मर्डर पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट जाएंगे फिल्म निर्माता अमित जानी
अमित जानी ने एएनआई से बताया 'हमने उनके वकील कपिल सिब्बल को यह फिल्म दिखाई। फिल्म देखने के बाद भी वह इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने उनसे फीस ली है। आज अदालत ने कहा कि इस फिल्म पर रोक लगाई जाती है। हम इस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। उनसे कहा गया है कि वह केंद्र सरकार के पास जाएं और सरकार इस मामले पर सात दिनों में अपना फैसला देगी कि यह फिल्म सही है या गलत।'

विज्ञापन

फिल्म पर तीन दिनों में लगा बैन
उन्होंने आगे कहा 'कन्हैया लाल का कत्ल तीन साल पहले कैमरे के सामने कर दिया गया था। अब तक इस मामले पर कोई भी फैसला नहीं आया है। हालांकि जो फिल्म उनका दर्द दिखा रही है उस पर तीन दिनों के अंदर बैन लगा दिया गया है।'

यह खबर भी पढ़ें'ब्लैक' से लेकर 'बर्फी' तक, इन फिल्मों में शारीरिक रूप से कमजोर लोग बताते हैं रिश्तों की अहमियत

Delhi High court stay on film Udaipur Files Producer Amit Jani will go to supreme court
फिल्म उदयपुर फाइल्स के बारे में बताते प्रोड्यूसर अमित जानी। अमर उजाला

अगले फैसले तक लगी रहेगी फिल्म पर रोक
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर तब तक रोक लगी रहेगी जब तक इस मामले पर केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) कोई फैसला नहीं ले लेते। फिल्म के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से संशोधन आवेदन जारी किया गया है।
अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला जमीयत उलेमा-ए-हिंद और प्रशांत टंडन की तरफ से दायर उस याचिक पर सुनवाई करने के बाद लगाया, जिसमें उन्होंने सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट देने के फैसले को चुनौती दी थी।
याचिकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज से भाईचारे पर फर्क पड़ेगा और पब्लिक के लिए खतरा पैदा होगा।  

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर थे। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके बाद कथित तौर पर उनका कत्ल कर दिया गया था। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed