फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi High Court Issued Notice to the Ministry of External Affairs on a plea moved by Celina Jaitly

सेलिना जेटली की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का एक्शन, विदेश मंत्रालय को जारी किया नोटिस; जानें क्या है मामला?

Mon, 03 Nov 2025 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 03 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

Celina Jaitly Brother Detention Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की तरफ से दायर की गई एक याचिका पर विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस किस मामले को लेकर जारी किया गया, जानिए। 

विज्ञापन
Delhi High Court Issued Notice to the Ministry of External Affairs on a plea moved by Celina Jaitly
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम:@celinajaitlyofficial

विस्तार

साल 2024 से सेलिना जेटली के भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। वह चाहती हैं कि भारतीय अधिकारियों को कोर्ट यह निर्देश दे कि भाई (विक्रांत) को यूएई में हिरासत के दौरान आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय सहायता मिले।

विज्ञापन


कोर्ट ने दिया विदेश मंत्रालय को आदेश 
रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली साल 2024 से यूएई में हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने सेलिनी जेटली के भाई के मामले में विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, जिससे सेलिना जेटली के भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


सेलिना जेटली ने कोर्ट के एक्शन पर खुशी जाहिर की
सेलिना जेटली ने भी दिल्ली हाई कोर्ट के एक्शन को वेलकम किया है। वह एएनआई से बातचीत में कहती हैं, 'पिछला एक साल हमारे लिए बुरे सपने जैसा था। कोर्ट के जजमेंट को लेकर मैं बहुत ग्रेटफुल हूं। जैसे-जैसे हमारा देश दुनिया भर में अपनी जगह बना रहा है, हमारे सेना के अधिकारियों को विदेशों में टारगेट किया जा रहा है। मैं मानती हूं कि कोर्ट का जजमेंट मेरे भाई को वापस लाने में मदद करेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed