फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone will be presenter at 77th bafta awards 2024 with david beckham and cate blanchett

77th BAFTA Awards: दीपिका ने बढ़ाया देश का मान, केट ब्लैंचेट संग प्रेजेंट करेंगी बाफ्टा अवॉर्ड्स

Tue, 13 Feb 2024 09:45 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 13 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की सुपर स्टार दीपिका पादुकोण डेविड बेकहम, दुआ लीपा और केट ब्लैंचेट के साथ '77 वें बाफ्टा' पुरस्कार में स्टेज साझा करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Deepika Padukone will be presenter at 77th bafta awards 2024 with david beckham and cate blanchett
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वालीं दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई हैं। पहले उन्हें 'ऑस्कर अवॉर्ड' में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया था और अब उन्हें '77 वें बाफ्टा' पुरस्कार में बतौर प्रेजेंटेटर बुलाया गया है। दीपिका 18 फरवरी, 2024 को लंदन में होने जा रहे इस पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने जा रही हैं। 
विज्ञापन


डेविड बेकहम और केट ब्लैंचेट के साथ साझा करेंगी स्टेज
दर्शक हर साल की तरह इस साल भी 'बाफ्टा' पुरस्कारों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि 'बाफ्टा' पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर उन्हें अपने पसंदीदा सितारों की झलक देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की सुपर स्टार दीपिका पादुकोण डेविड बेकहम, दुआ लीपा और केट ब्लैंचेट के साथ '77 वें बाफ्टा' पुरस्कार में स्टेज साझा करती नजर आएंगी। अभिनेत्री को बतौर पुरस्कार प्रेजेंटेटर शामिल होने के लिए 'बाफ्टा' की तरफ से आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


Laaptaa Ladies: प्रतिभा रांटा ने फिल्म को लेकर की बातचीत, आमिर खान के प्रोडक्शन की तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


'77वें बाफ्टा' का लाइव प्रसारण 
'77वें बाफ्टा' पुरस्कार में दीपिका पादुकोण शामिल होने जा रही हैं। मीडिया में इस खबर के आने के बाद से ही दर्शकों में इस पुरस्कार के लाइव प्रसारण को देखने के लिए काफी उत्साह नजर आ रहा है। गुरुवार को प्रसारित होने जा रहे इस खूबसूरत पुरस्कार समारोह की मेजबानी डेविड टेनेंट करने वाले हैं। दर्शक बेसब्री से 18 फरवरी की रात का इंतजार कर रहे हैं, जब यह पुरस्कार लायंसगेट प्ले पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

HanuMan: 'हनुमान' ने हिंदी बीट में भी गाड़े सफलता के झंडे, गदगद हुए निर्देशक प्रशांत वर्मा ने जताया आभार

दीपिका का वर्क फ्रंट 
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका एक एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आई हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में वे इंग्लिश फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed