Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepawali Party 2026: karan johar to Ananya panday celebs at Maheep and Sanjay Kapoor Diwali Pooja

दिवाली पूजा: महीप-संजय कपूर के यहां उत्सव में बेटी के साथ पहुंचे करण जौहर, हटकर अंदाज में नजर आईं अनन्या पांडे

Sat, 07 Nov 2026 03:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

  • Diwali 2026: दिवाली का पांच दिवसीय आयोजन कल धनतेरस से शुरू हो चुका है। सिनेमा जगत में भी जश्न चल रहा है।
  • कई दिग्गज हस्तियों ने दीपावली की पार्टी आयोजित की है, जहां चर्चित सितारे शिरकत करने पहुंचे।
  • महीप कपूर ने अपने यहां दिवाली पूजा रखी, यहां करण जौहर से लेकर अनन्या तक कई सेलेब्स नजर आए।

विज्ञापन
Deepawali Party 2026: karan johar to Ananya panday celebs at Maheep and Sanjay Kapoor Diwali Pooja
दिवाली उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor

विस्तार

त्योहार कोई भी हो, इंडस्ट्री में अलग ही रंग नजर आता है। इन दिनों सितारे दिवाली के जश्न में डूबे हैं। कोई अपने यहां आयोजन रख रहा है तो कई सितारे इन आयोजनों में शिरकत करके चार चांद लगा रहे हैं। महीप कपूर और संजय कपूर ने अपने यहां दिवाली पूजा रखी। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Deepawali Party 2026: karan johar to Ananya panday celebs at Maheep and Sanjay Kapoor Diwali Pooja
दिवाली उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor

बिटिया रूही के साथ पहुंचे करण जौहर
महीप कपूर के यहां रखी गई दिवाली पूजा में दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर पहुंचे। इस दौरान उनकी बिटिया रूही भी नजर आईं। करण पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। बिटिया रूही भी पापा की ड्रेस से मैचिंग कलर वाला लहंगा पहने दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepawali Party 2026: karan johar to Ananya panday celebs at Maheep and Sanjay Kapoor Diwali Pooja
दिवाली उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे ने बिखेरी रौनक
अनन्या पांडे के स्टाइल और अंदाज ने दिवाली की जगमगाहट में थोड़ी और रोशनी भर दी। वे मल्टीकलर ड्रेस में पोज देती नजर आईं। एथनिक ड्रेस के साथ बड़े ईयररिंग्स से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। दुपट्टा लहराते हुए दिवाली के जश्न में अनन्या ने चार चांद जड़ दिए। करण जौहर के साथ पोज देते हुए अनन्या ने एक तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा अनन्या ने कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ भी पोज दिए।

विज्ञापन

Deepawali Party 2026: karan johar to Ananya panday celebs at Maheep and Sanjay Kapoor Diwali Pooja
जान्हवी-करण जौहर-अनन्या-शनाया और अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर और जान्हवी ने भी की शिरकत
दिवाली पूजा और पार्टी में अभिनेता अर्जुन कपूर भी पहुंचे। इसके अलावा उनकी बहन जान्हवी कपूर साड़ी पहने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। घर आए मेहमानों के साथ शनाया कपूर ने खूब मस्ती की। 

Deepawali Party 2026: karan johar to Ananya panday celebs at Maheep and Sanjay Kapoor Diwali Pooja
दिवाली सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
एथनिक लुक में नजर आईं महीप
अपने यहां आयोजित दिवाली के जश्न में महीप कपूर एथनिक लुक में नजर आईं। दिवाली के मौके पर फिल्म जगत में खूब उल्लास देखा जा रहा है। बीते दिनों रमेश तौरानी और मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में खूब धमाल देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed