फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepa Malik Praised Vedaa Actor John Abraham says he flagged off our bike rally in Mumbai

Amar Ujala Samvad 2024: संवाद में दीपा मलिक ने की जॉन अब्राहम की तारीफ, कहा- जब कोई मदद नहीं करता था, तब...

Sun, 04 Aug 2024 07:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

दीपा मलिक ने बताया कि जब उनके संघर्ष का दौर चल रहा था, लोग उन पर सवाल उठाते थे। वे दूसरों से मदद मांगती थीं और मदद नहीं मिलती थी, तब जॉन अब्राहम ने उनकी एक रिक्वेस्ट पर आकर उनकी किस तरह मदद की थी।

विज्ञापन
Deepa Malik Praised Vedaa Actor John Abraham says he flagged off our bike rally in Mumbai
जॉन अब्राहम, दीपा मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज रविवार को देहरादून में आयोजित हुए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जॉन अब्राहम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' के बारे में बात की। साथ ही अपनी जीवनशैली, निजी जिंदगी और संघर्षों पर बात की। उन्होंने युवाओं के लिए कुछ उपयोगी टिप्स दिए। जॉन अब्राहम के अलावा कार्यक्रम में कई और चर्चित शख्सियत शामिल हुईं, जिनमें पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक एक हैं। संवाद में दीपा मलिक ने अभिनेता जॉन की खूब तारीफ की और एक खूबसूरत किस्सा साझा किया।

विज्ञापन

संघर्ष के दौर में की थी मदद
दीपा मलिक ने बताया कि जब उनके संघर्ष का दौर चल रहा था, लोग उन पर सवाल उठाते थे। वे दूसरों से मदद मांगती थीं और मदद नहीं मिलती थी, तब जॉन अब्राहम ने उनकी एक रिक्वेस्ट पर आकर उनकी किस तरह मदद की थी। दीपा मलिक ने बताया कि संघर्ष के उस दौर में उन्होंने अभिनेता से कहा था कि वे मुंबई आएंगी, क्या वे तब उनकी मोटरसाइकिल रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे? एक आवाज पर जॉन आ गए थे।
Amar Ujala Samvad: 51 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं जॉन? अभिनेता ने खोला राज, दिए शानदार टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

'इतनी बड़ी शख्सियत सहारा देती है तो बहुत अच्छा लगता है'
पैरालंपिक में भारत को शॉट पुट में रजत पदक दिला चुकीं दीपा मलिक ने कहा कि 'एक बार मैंने जॉन अब्राहम से कहा था कि क्या आप मेरी  मोटरसाइकिल रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे और मेरे साथ खड़े रहेंगे। तब आप आए और फ्लैग ऑफ किया, वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। जब बाइक और फिटनेस से इतना प्यार करने वाली शख्सियत सहारा देकर आपको मोटरसाइकिल पर बैठाती है तो बहुत अच्छा लगता है'।
Amar Ujala Samvad 2024: कैसी है जॉन अब्राहम की जीवनशैली? बोले- मैं रात 9:30 बजे सोता हूं और चार बजे उठता हूं

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी वेदा
जॉन की फिल्म 'वेदा' की बात करें तो यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है।
Amar Ujala Samvad: 'शोहरत नशे जैसी है, नशा उतरेगा तब कतार में लगना पड़ेगा, इसलिए सादगी रखिए', बोले जॉन अब्राहम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed