{"_id":"664f0cef0bdef3a60009ed68","slug":"deadpool-and-wolverine-actor-hugh-jackman-super-excited-for-movie-committed-for-movie-without-telling-agent-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deadpool and Wolverine: ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के लिए रोमांचित हैं जैकमैन, बताया फिल्म के लिए कैसे जताई सहमति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool and Wolverine: ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के लिए रोमांचित हैं जैकमैन, बताया फिल्म के लिए कैसे जताई सहमति
Thu, 23 May 2024 03:04 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 23 May 2024 03:04 PM IST
सार
हॉलीवुड की फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में किरदार निभाने के लिए ह्यू जैकमैन ने कैसे सहमति जताई इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया है। ‘लोगन’ में इस किरदार का अंत हो जाने के बाद बहुत से लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह ये किरदार दोबारा ना निभाएं।
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड की फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ नए रोमांच के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार है। प्रशंसक अटकलें लगा रहे हैं कि इस बार फिल्म में क्या कुछ नया होगा? वहीं, फिल्म में ‘वूल्वरिन’ की भूमिका निभाने वाले ह्यू जैकमैन ने फिल्म के लिए अपनी सहमति कैसे जताई इसके बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए इतने रोमांचित थे कि बिना अपने एजेंट को बताए ही उन्होंने सीधे निर्देशक को फोन करके अपनी सहमति जता दी थी।
अचानक से आया रयान के साथ काम करने का ख्याल
एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि ‘लोगन’ में उनके किरदार के मर जाने के बावजूद भी उन्होंने ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में इस किरदार को निभाने के लिए सहमति जताई। इस दौरान ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के सह-कलाकार रयान रेनॉल्ड्स और निर्देशक शॉन लेवी भी मौजूद थे। अभिनेता ह्यू जैकमैन ने कहा, ‘मैं रास्ते में था और गाड़ी चला रहा था। किसी बिजली के झटके की तरह यह बात मेरे मन में आई कि रयान रेनॉल्ड्स के साथ मुझे यह फिल्म करनी चाहिए। मैं सच कह रहा हूं, मैंने ये सोच लिया था कि अब बस ये हो चुका है, लेकिन जब भी मैं ‘डेडपूल’ देखता था मेरे दिमाग में कहीं ना कहीं यह बात चल रही थी। अगर ये दोनों किरदार एक साथ आ जाए तो कैसा रहेगा? मैं जानता था कि प्रशंसक भी यही चाहते हैं।’
पापा के साथ दुबई में मस्ती करती दिखीं मनीषा रानी
विज्ञापन
एजेंट से पहले निर्देशक को फोन पर बताया
अभिनेता आगे कहते हैं, 'मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता था। मैं सोच रहा था कि जल्दी से घर पहुंच जाऊं। मैं जैसे ही घर पहुंचा मैंने शॉन लेवी को फोन किया और कहा, 'चलो इसे शुरू करते हैं।' मैंने अपने एजेंट को भी नहीं बताया था, किसी को भी नहीं बताया। बाद में मैंने एजेंट को फोन कर कहा कि मैंने ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ लिए सहमति जता दी है।'
मार्वल के अध्यक्ष ने फिल्म करने के लिए किया था मना
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरू में हर कोई जैकमैन के ‘वूल्वरिन’ के रूप में वापस आने के विचार से सहमत नहीं था। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने एक बातचीत में कहा था कि उन्होंने जैकमैन को दोबारा ‘वूल्वरिन’ की भूमिका अदा करने के लिए मना किया था। वहीं, जैकमैन ने एक बातचीत में कहा कि ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ वूल्वरिन की उस रूप को दिखाएगा, जो अब तक लोगों ने नहीं देखा है। बता दें कि फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस अभिनेत्री का पाकिस्तान के पूर्व पीएम से था अफेयर!