{"_id":"666c10714828f2111f0f1ddb","slug":"darshan-thoogudeepa-15-year-old-son-vinish-wrote-an-emotional-note-said-nothing-will-change-by-cursing-me-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darshan Thoogudeepa: दर्शन थुगुदीपा के 15 वर्षीय बेटे ने लिखा भावुक नोट, कहा-मुझे कोसने से कुछ नहीं बदलेगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Darshan Thoogudeepa: दर्शन थुगुदीपा के 15 वर्षीय बेटे ने लिखा भावुक नोट, कहा-मुझे कोसने से कुछ नहीं बदलेगा
Fri, 14 Jun 2024 03:14 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:14 PM IST
सार
कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार होने के बाद उनके 15 वर्षीय बेटे ने एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा। नोट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा की उन्हें कोसने से कुछ नहीं बदलने वाला।
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा और उनका बेटा विनीश
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vinish_darshan4
विस्तार
कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को उनके ही कथित प्रशंसक रेणुका स्वामी हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। कन्नड़ अभिनेता के इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों ने जम कर गुस्सा दिखाया। अब अभिनेता के 15 वर्षीय बेटे विनीश ने भावुक कर देने वाला नोट लिखा। इस नोट में नफरत भरे कमेंट करने वाले नेटिजन्स की आलोचना की गई है। अभिनेता के बेटे ने लिखा कि उन्हें अपशब्द कहने से कुछ नहीं बदलेगा, खासकर तब, जब उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
विनीश ने नोट में क्या लिखा?
विनीश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट लिखते हुए स्टोरी साझा की। विनीश ने लिखा, ‘मेरे पिता के प्रति सभी बुरी टिप्पणियों और आपत्तिजनक भाषा के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपने यह नहीं सोचा की मैं एक 15 वर्षीय बच्चा हूं, जिसकी भावनाएं भी हैं। इस मुश्किल समय में जब मेरे माता-पिता को सहारे की जरूरत है, मुझे कोसने से कुछ नहीं बदलेगा।’
जब क्रिकेटर के रोल में दिखी ये एक्ट्रेस, रानी का किरदार था सबसे जुदा
विज्ञापन
हत्या कर नाले में फेक दिया था शव
बता दें कि 11 जून को दर्शन और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा को रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, कथित तौर पर रेणुका स्वामी ने पवित्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे, जिससे नाराज होकर उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक का शव 9 जून को बेंगलुरु के सुम्मनाहली के पास एक नाले से बरामद किया गया था। अभिनेता दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने रेणुका स्वामी की हत्या के लिए अपने प्रशंसकों के एक समूह को मोटी रकम दी थी और हत्या कर जब उसे नाले में फेंका गया तब वह वहां मौजूद थे।
पिछले 10 साल से थे रिलेशनशिप में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवित्रा और दर्शन पिछले 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। पवित्रा पर आरोप है कि उन्होंने ही दर्शन को उकसाया था कि वह रेणुका स्वामी को उसके किए के लिए सजा दे। बता दें कि इस घटना के बाद अभिनेता की पत्नी विजयलक्ष्मी ने उन्हें अनफॉलो कर अपना अकाउंट बंद कर दिया है।
CM Pinarayi Vijayan: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम को केरल सीएम ने किया सम्मानित, पोस्ट साझा कर दी सभी को बधाई