{"_id":"6a1fc8accb3d55d424060d5f","slug":"dalai-lama-receives-grammy-award-for-audiobook-meditations-at-dharamshala-residence-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा ने ग्रहण किया 'मेडिटेशन्स' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड, समारोह में बेटों के साथ पहुंचे उस्ताद अमजद अली खान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दलाई लामा ने ग्रहण किया 'मेडिटेशन्स' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड, समारोह में बेटों के साथ पहुंचे उस्ताद अमजद अली खान
Wed, 03 Jun 2026 11:54 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:54 AM IST
सार
Dalai Lama Received Grammy Award: दलाई लामा ने अपने कार्यालय में अपना ग्रैमी पुरस्कार ग्रहण किया है। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने अपने विचार साझ किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
दलाई लामा, बेटों के साथ उस्ताद अमजद अली खान
- फोटो : एक्स
विस्तार
आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अपना ग्रैमी पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार उन्हें एल्बम 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए दिया गया। सरोद उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों, अमान अली और अयान अली के साथ यह पुरस्कार उन्हें दिया।
क्या बोले अमजद अली खान?
अमजद अली खान ने मीडिया से कहा, 'हमने अपने बेटों, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सरोद बजाया है। हम दलाई लामा की आवाज के साथ सरोद बजाते हैं। इसलिए हम दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार भेंट करने के लिए यहां आए हैं।'

#WATCH | Dharamshala: Sarod maestro Ustad Amjad Ali Khan says, "It's a great honour to be here to offer a Grammy award to His Holiness the Dalai Lama." https://t.co/JVcIwvyrYU pic.twitter.com/tdx4VercmM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 3, 2026
धन्य हुए अयान अली बंगश
अयान अली बंगश ने ग्रैमी जीत और दलाई लामा के साथ सहयोग को एक आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा, 'यहां होना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और हम सचमुच धन्य महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक आशीर्वाद जैसा है। हम बहुत आभारी हैं कि दलाई लामा ने इस प्रोजेक्ट को अपना आशीर्वाद दिया और हमें इसका हिस्सा बनने की अनुमति दी। यह सब उनके आशीर्वाद की वजह से ही संभव हुआ है।'

#WATCH | Dharamshala: Classical musician Ayaan Ali Bangash says, "...We are just so blessed. It's a blessing for us, and we are so grateful that His Holiness blessed this project and allowed us to be a part of it..." https://t.co/JVcIwvyrYU pic.twitter.com/XDftyviUUQ
— ANI (@ANI) June 3, 2026
ईश्वर की कृपा है
शास्त्रीय संगीतकार अमान अली बंगश ने इस मौके पर कहा 'इस साल हमने ग्रैमी जीता। ईश्वर की बहुत कृपा रही। यह सब दलाई लामा के आशीर्वाद की वजह से है।'
शास्त्रीय संगीतकार अमान अली बंगश ने इस मौके पर कहा 'इस साल हमने ग्रैमी जीता। ईश्वर की बहुत कृपा रही। यह सब दलाई लामा के आशीर्वाद की वजह से है।'
WATCH | Dharamshala: Classical musician Amaan Ali Bangash says, "...We won the Grammy this year. God's been very kind, and it's all because of his holiness' blessings..." https://t.co/JVcIwvyrYU pic.twitter.com/VvCLIJp2r1
— ANI (@ANI) June 3, 2026
दलाई लामा का बयान
दलाई लामा ने इस साल की शुरुआत में ऑडियोबुक श्रेणी में यह पुरस्कार जीता था। फरवरी में आयोजित समारोह के दौरान संगीतकार रूफस वेनराइट ने दलाई लामा की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया था।
इस पुरस्कार के जवाब में, दलाई लामा के कार्यालय ने एक संदेश जारी किया जिसमें आध्यात्मिक गुरु ने कहा 'मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की पहचान के रूप में देखता हूं। मेरा विश्वास है कि शांति, करुणा, हमारे पर्यावरण की देखभाल और मानवता की एकता की समझ, ये सभी आठ अरब मनुष्यों के सामूहिक कल्याण के लिए आवश्यक हैं। मैं आभारी हूं कि यह ग्रैमी सम्मान इन संदेशों को और अधिक व्यापक रूप से फैलाने में मदद कर सकता है।'