{"_id":"68f76a9aed3bf0386a0600d2","slug":"dabang-director-allegation-on-salman-khan-say-salman-khan-kidnapped-my-editor-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'दबंग' डायरेक्टर ने फिर साधा सलमान खान पर निशाना, लगाया किडनैपिंग का आरोप; पहले भाईजान दे चुके ये नसीहत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'दबंग' डायरेक्टर ने फिर साधा सलमान खान पर निशाना, लगाया किडनैपिंग का आरोप; पहले भाईजान दे चुके ये नसीहत
Tue, 21 Oct 2025 04:42 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 21 Oct 2025 04:42 PM IST
सार
Abhinav Kashyap Allegation: एक बार फिर 'दबंग' के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई इल्जाम लगाए हैं। इससे पहले सलमान खान ने उन्हें नसीहत दी थी।
विज्ञापन
सलमान खान, अभिनव कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'दबंग' के निर्देशक अभिनव कश्यप पिछले काफी समय से सलमान खान के खिलाफ चौंकाने वाले दावे करते आ रहे हैं। 2010 में आई यह फिल्म हिट साबित हुई, लेकिन कश्यप का कहना है कि पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं था। हाल ही में, उन्होंने सेट पर तनावपूर्ण पलों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने सलमान खान पर कई हैरान करने वाले इल्जाम भी लगाए।
विज्ञापन
अभिनव कश्यप ने लगाए इल्जाम
बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में कश्यप ने दावा किया कि सलमान ने एक बार फिल्म के एडिटर को किडनैप कर लिया था ताकि प्रोजेक्ट पर पूरा कंट्रोल पा सकें। कश्यप ने कहा 'सलमान ने मेरे एडिटर और एडिटिंग मशीन को किडनैप कर लिया और उसे अपने फार्म हाउस पर ले गए। फिर उन्होंने उसे कुछ समझाने के बाद ही वापस लौटने दिया। सलमान ने एक बार मेरे एडिटर को चेतावनी भी दी थी कि अगर डायरेक्टर ने फिल्म के साथ छेड़छाड़ की तो उसे सिलेंडर से मारेंगे।'

सलमान खान और अभिनव कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने दिया कश्यप को जवाब
'बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने कश्यप की पिछली टिप्पणी के बारे में कहा 'मेरे साथ उन्होंने आमिर को भी लपेटे में ले लिया। पिछले वीकेंड के वार पर मैंने ऐसे ही बोला था कि 'काम करो यार। किसी को कोई दिलचस्पी नहीं है।' आज फिर से पूछना चाहता हूं, 'काम मिला क्या भाई?' मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ये जो नाम लेकर बुराई कर रहे हो, तो क्या ये लोग आपके साथ कभी काम करेंगे? आपके साथ जो लोग जुड़े हैं वह भी काम नहीं करेंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: स्कूल की फीस भरने के लिए वॉयस आर्टिस्ट बने, राजेश खन्ना संग की 25 फिल्में, ‘शोले’ में जेलर का रोल बन गया पहचान

सलमान ने कश्यप को दी सलाह
सलमान खान ने आगे कहा 'मुझे सिर्फ एक ही चीज बुरी लगी कि आपने खुद को बर्बाद कर लिया। अगर किसी परिवार के पीछे पड़ना है तो खुद के परिवार के पीछे पड़ो। वे आपके बारे में चिंतित हैं। मैं आपको आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं।'

सलमान खान का काम
सलमान खान आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज हुई थी। वह फिलहाल 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग कर रहे हैं।