Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cyrus Broacha Had Called Dileep Fraud Now Touches Cooks feet In Front Of Farah Khan

साइरस ब्रोचा: कॉमेडियन ने फराह खान के कुक दिलीप को बताया था फ्रॉड, अब पैर छूकर मांगी माफी

Sat, 21 Nov 2026 10:44 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

  • कोरियोग्राफर फराह खान के साथ व्लॉग बनाते हैं दिलीप।
  • बता दें कि दिलीप फिल्ममेकर के कुक हैं और लोगों को भी उनके वीडियो काफी पसंद आते हैं।
  • अब हाल ही में दोनों कॉमेडियन साइरस ब्रोचा के घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Cyrus Broacha Had Called Dileep Fraud Now Touches Cooks feet In Front Of Farah Khan
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में सितारों के बीच दोस्ती और नोकझोंक की खबरें तो अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इन दिनों फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुक दिलीप और कॉमेडियन साइरस ब्रोचा के बीच हुई तकरार चर्चा में है। कुछ समय पहले साइरस ने अपने पॉडकास्ट में दिलीप को लेकर ऐसी बातें कह दी थीं, जिससे वह नाराज हो गए थे।
विज्ञापन


यहां तक कि साइरस ने उन्हें 'फ्रॉड' तक कह दिया था। हालांकि, अब लगता है कि दोनों के बीच की यह नाराजगी दूर हो गई है। हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ साइरस ब्रोचा के घर पहुंचीं, जहां दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos

Cyrus Broacha Had Called Dileep Fraud Now Touches Cooks feet In Front Of Farah Khan
साइरस ब्रोचा, फराह खान और कुक दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान ने साइरस को पहले ही दी थी चेतावनी
फराह खान ने शुक्रवार को अपने नए यूट्यूब व्लॉग में इस मुलाकात की झलक दिखाई। वीडियो में फराह अपने कुक दिलीप के साथ साइरस ब्रोचा के घर पहुंचती हैं। घर के अंदर जाने से पहले फराह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'मैं उसे दिखाऊंगी। साइरस, तुमने कहा था कि तुम्हें दिलीप पसंद नहीं है। यह बात सिर्फ मैं कह सकती हूं, कोई और नहीं।'

इसके बाद जैसे ही साइरस दरवाजा खोलते हैं, वह दोनों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। फराह को गले लगाने के बाद साइरस सीधे दिलीप के पैर छूते हैं। इसके बाद वह उन्हें गले लगाते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। साइरस का यह अंदाज देखकर साफ हो जाता है कि वह पुरानी बातों को पीछे छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

Cyrus Broacha Had Called Dileep Fraud Now Touches Cooks feet In Front Of Farah Khan
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया
साइरस की बातों से दुखी हो गए थे दिलीप
मुलाकात के दौरान फराह बताती हैं कि साइरस की पिछली बातों से दिलीप का दिल टूट गया था। इसके बावजूद दिलीप उनके घर खाली हाथ नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपने हाथों से बनी खास मटन डिश भी लेकर आए थे।

वहीं, साइरस अपनी पुरानी बातों से बचने के लिए मजाक में कहते हैं कि यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की वजह से हुआ था। उन्होंने कहा, 'यह सब एआई की वजह से हुआ। मैंने कुछ नहीं कहा था।' इतना कहने के बाद वह कैमरे की तरफ देखकर आंख भी मारते हैं।
विज्ञापन

Cyrus Broacha Had Called Dileep Fraud Now Touches Cooks feet In Front Of Farah Khan
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आखिर क्यों दिलीप से नाराज हुए थे साइरस?
साइरस ब्रोचा ने अपनी पुरानी टिप्पणी के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि उनके पॉडकास्ट के एक एपिसोड में कॉमेडियन शांतनु अनाम पहुंचे थे। उस दौरान शांतनु लगातार दिलीप की तारीफ कर रहे थे। साइरस के मुताबिक, लगातार हो रही तारीफों से वह बोर हो गए थे और उन्होंने मजाक-मजाक में दिलीप को लेकर ऐसी बातें कह दी थीं।

दरअसल, उस एपिसोड में साइरस ने दिलीप को 'इरिटेटिंग' और 'ओवररेटेड' बताया था। उन्होंने कहा था, 'अब वह हर समय एक्टिंग करते रहते हैं। शुरुआत में एक-दो बार वह अच्छे लगे थे, लेकिन अब मुझे वह फ्रॉड लगते हैं। मुझे लगता है कि फराह उन्हें लाइनें बताती हैं और फिर वह वही बोलते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि उनका दिल इसमें नहीं है।'

Cyrus Broacha Had Called Dileep Fraud Now Touches Cooks feet In Front Of Farah Khan
फराह खान का कुक दिलीप - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फराह के साथ व्लॉग बनाकर इंटरनेट सेंसेशन बने दिलीप
बता दें कि फराह खान ने साल 2024 में अपने लंबे समय से साथ काम कर रहे कुक दिलीप के साथ यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग शुरू किया था। देखते ही देखते यह सीरीज काफी लोकप्रिय हो गई। फराह और दिलीप की मजेदार बातचीत और नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आने लगी।

अपने व्लॉग में फराह बॉलीवुड के कई सितारों के घर जाती हैं और उनके साथ खाना बनाती हैं। इस दौरान काजोल, जैकी श्रॉफ और अनन्या पांडे जैसे सितारों के घर भी उनके व्लॉग की शूटिंग हो चुकी है।

वहीं, दिलीप के सीधे-सादे और मजेदार जवाबों ने उन्हें इंटरनेट पर खास पहचान दिलाई है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार के साथ विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed