Creators United 2024: कार्तिक आर्यन क्रिएटर्स यूनाइटेड 2.0 का होंगे मुख्य आकर्षण, अभिनेता ने दी यह प्रतिक्रिया
एशिया के सबसे बड़े क्रिएटर्स फेस्टिवल में क्रिएटर्स यूनाइटेड 2.0 मुंबई में 15 तारीख को आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में ब्रांड और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के अलावा लगभग 1000 से अधिक प्रभावशाली लोग हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित 'क्रिएटर्स यूनाइटेड 2024' की तैयारी जोर-शोर से जारी है। इस साल इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के टॉप स्टार में कार्तिक आर्यन कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। कार्तिक क्रिएटर्स यूनाइटेड के दूसरे सीजन में अपना जलवा बिखेरेंगे। 'क्रिएटर्स यूनाइटेड 2024' का हिस्सा बनने पर कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
कार्तिक ने किया समर्थन
गौरतलब है कि भारत में क्रिएटर्स इकोनॉमी तेजी से फैल रही है, जो लोगों के मनोरंजन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने के तरीके में तेजी से बदलाव ला रहा है। यह सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं बल्कि लोगों के जीवन में नए-नए विचारो और विभिन्न प्रकार से कही जा रही कहानियों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं, कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर कार्तिक ने कहा, 'इंडिया में क्रिएटर बनने के लिए यह सही समय है। इस ईकोसिस्टम का मैं पूरी तरह से समर्थन करता हूं'।
डिजिटल एंटरटेनमेंट में क्रिएटर्स की भूमिका
इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कार्तिक का यह समर्थन स्पष्ट करता है कि वे डिजिटल एंटरटेनमेंट में क्रिएटर्स की भूमिका और उनके योगदान को समझते हैं। देश में तेजी से बढ़ती क्रिएटर्स इकोनॉमी से जाहिर है कि डिजिटल की दुनिया में वे क्रांति लाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में क्रिएटर्स यूनाइटेड 2024 कार्तिक की भागीदारी न केवल इस कार्यक्रम को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ा रही हैं, बल्कि इस क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने अपनी बीमारी पर की खुलकर बात, बोलीं- 'मेरे लिए बेहद कठिन था वह वर्ष'
15 मार्च को आयोजित होगा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का आयोजन 'मैड इन्फ्लुएंस' महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर कर रही है। क्रिएटर्स यूनाइटेड 2024 अगले माह यानी मार्च में 15 तारीख को एनईएससीओ मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में ब्रांड, एजेंसियों और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के अलावा लगभग 1000 से अधिक प्रभावशाली लोग हिस्सा लेंगे।
Rituraj Singh: थिएयर से लेकर ओटीटी तक ऋतुराज ने दिखाया अपने अभिनय का जादू, ऐसा रहा सिनेमा में अभिनेता का सफर